नई दिल्ली, सितंबर 22। देश के वरिष्ठ नागरिकों के पास सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में निवेश करने के लिए कुछ महीने का समय ही बचा है। वय वंदन योजना जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रबंधित पेंशन योजना है।
वय वंदन योजना के माध्यम से पेंशन पाने के लिए एकमुश्त भुगतान कनरा होगा। जो वरिष्ट नागरिक योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें 15 लाख रुपए का एकमुश्त भुगतान करने के लिए 31 मार्च 2023 तक इस योजना की सदस्यता लेनी पड़ेगी। एक मुश्त पैसा जमा करने के बाद वरिष्ट नागरिक मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक आधार पर पेंशन पाने के पात्र हो जाएंगे।
एलआईसी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार पीएमवीवीवाई योजना भारत के निवासी वरिष्ट नागरिकों के लिए उपलब्ध है। योजना को खरीदने की न्यूनतम उम्र सीमा 60 वर्ष है, योजना खरीदने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है। योजना की खरीद की तारीख से एक महीने, तीन महीने, छह महीने या एक साल के बाद, पहली पेंशन किस्त शुरू हो जाती है। पॉलिसी की अवधि 10 साल की होती है।
यदि पेंशनभोगी 10 साल की पॉलिसी अवधि तक जीवित रहता है, तो बकाया पेंशन का भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा। अगर पॉलिसी की 10 साल की अवधि के भीतर पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो खरीद मूल्य लाभार्थी को वापस कर दिया जाएगा। यदि पेंशनभोगी पॉलिसी की 10 साल की अवधि के अंत तक जीवित रहता है तो खरीद मूल्य और अंतिम पेंशन भुगतान देय होगा है।
योजना को खरीदने की न्यूनतम उम्र सीमा 60 वर्ष है, योजना खरीदने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है। योजना की खरीद की तारीख से एक महीने, तीन महीने, छह महीने या एक साल के बाद, पहली पेंशन किस्त शुरू हो जाती है। पॉलिसी की अवधि 10 साल की होती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान