नयी दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां समीक्षा के बाद गैस सिलेंडर के नये दाम जारी करती हैं। इस बार एक फरवरी को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। पर दो दिन बाद 3 फरवरी को सिलेंडर के दामों में 25 रु की बढ़ोतरी की गयी। इससे दिल्ली और मुम्बई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 719, कोलकाता में 745.50 रु और चेन्नई में 735 रु हो गया। इससे पहले दिसंबर में सिलेंडरों की कीमतों में दो बार 50-50 रु की बढ़ोतरी की गयी थी। अगर आप महंगे सिलेंडर पर पैसे खर्च करने से बचना चाहते हैं तो इसका एक तरीका है। एक खास सरकारी स्कीम के तहत आपको फ्री में सिलेंडर भी मिलेगा और 1600 रु भी मिलेंगे। आइए जानते हैं क्या है स्कीम।
1 फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उज्ज्वला स्कीम के तहत और 1 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा था कि इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अतिरिक्त 1 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का फायदा दिया जाएगा। हालांकि हर कोई इस योजना का फायदा नहीं ले सकता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल बीपीएल (Below Poverty Line) परिवारों को ही उज्ज्वला योजना का फायदा मिल सकता है। जो परिवार साल 2011 की जनगणना में बीपीएल श्रेणी में आते हैं वे ही उज्ज्वला योजना का फायदा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को एलपीजी गैस का कनेक्शन दिया जाता है। सरकार का टार्गेट उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन देने का है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में केंद्र सरकार की तरफ से 1600 रु मिलते हैं। ऐसे परिवारों को ये पैसा एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए मिलते हैं। वहीं गैस चूल्हा खरीदने और पहली बार सिलेंडर के लिए ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। पर ध्यान रहे कि इस योजना के लिए आवेदन परिवार की किसी महिला सदस्य के नाम से ही किया जा सकता है।
यदि आप उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो केवाईसी फॉर्म भर कर एलपीजी सेंटर में जमा कराएं। आवेदन के दौरान आपको ये बताना होगा कि आपको 5 किलो वाला सिलेंडर चाहिए या फिर 14.2 किलो वाला। आप उज्ज्वला योजना के फॉर्म को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आप ये फॉर्म एलपीजी सेंटर से भी हासिल कर सकते हैं।
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करते समय आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उनमें बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट शामिल हैं। साथ ही आपको पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी। उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में की गयी थी। आवेदन करने वाली महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी जरूरी है। साथ ही उनका किसी भी राष्ट्रीय बैंक में खाता होना चाहिए। आप अपनी करीबी गैस एजेंसी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति