PPF investent: भारत में आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। तमाम निवेश विकल्पों मे से आज भी लोग सरकारी स्कीम (Government Scheme) में पैसे इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और किसी निवेश विकल्प की तालाश में हैं तो आप पीपीएफ (Public Provident Fund) में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। पीपीएफ में निवेशक एक साथ 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में निवेश के दो फायदे हैं एक तो इसपर आकर्षक ब्याज मिलता है और दूसरा यह टैक्स में भी छूट प्रदान करता है। कम जोखिम लेने वाले लोग बेहतर रिटर्न और भविष्य की जरूरतों के बचत के लिए पीपीएफ में निवेश करते हैं।
मैच्योरिटी के बाद निकाल सकते हैं पैसे
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम का मैच्योरिटी में निवेश का मैच्योरिटी पिरियड 15 साल का होता है। (Public Provident Fund Maturity Period) जब आप 15 साल तक निवेश कर लेते हैं तो आपको अपने बैंक में एप्लीकेशन देकर जानकारी देनी होती है की आपका पीपीएफ निवेश मैच्योर हो चुका है। इसके साथ ही आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म के साथ एक कैंसेल्ड चेक जमा करना होगा। बैंक आपकी सारी डिटेल वेरिफाई कनरे के बाद पीपीएफ की राशी को आपके दिए गए सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा। यह ध्यान रखें की डिटेल भरते समय कोई गलती न करें।
मैच्योरिटी के बाद भी बढ़ा सकते हैं निवेश का पिरियड
सभी निवेशकों को यह पता होना चाहिए की अगर निवेशक पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) की मैच्योरिटी पिरियड पूरी होन के बाद से निवेश जारी रखते हैं तो आप ऐसा कर सकते है। सरकार निवेशक को 5-5 साल के लिए निवेश अवधि बढ़ाने की अनुमती देती है, लेकिन ऐसा करने के लिए निवेशकों को कुछ शर्तों का पालन करना पड़ेगा। ऐसा करने के लिए आपको मैच्योरिटी पिरियड पूरा होने से पहले आपको एप्लिकेशन लिखकर जानकारी देनी होगी।
पीपीएफ में मिलता है बेहतर रिटर्न
पीपीएफ स्कीम में निवेश शुरू करने के लिए आप किसी भी नजदिकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट (PPF ACCOUNT) खुलवा सकते हैं। पीपीएफ खाते में निवेशकों को हर साल न्यूनतम 500 से लेकर 1.5 लाख रुपए निवेश करने की अनुमती होती है। अभी सरकार 7.1 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान