PPF : तेजी से बढ़ती महंगाई के दौर में लगभग सभी माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता रहती है। ऐसे में आने वाले वक्त में सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए जितना जल्दी हो इंवेस्टमेंट करना शुरू कर देना चाहिए। बच्चों के सुरक्षित फ्यूचर के लिए ये बेहतर रहेगा।

Advertisement

अगर आप अपने के फ्यूचर के लिए निवेश करना चाहते है और इसके लिए किसी बेहतर स्कीम की खोज कर रहे है तो फिर ऐसे में आप अपने बच्चों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में खाता खुलवा सकते हैं।

Advertisement

पीपीएफ में आप बच्चों के नाम पर निवेश करके उनका फ्यूचर सेफ कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति पीपीएफ में अपना खाता खुलवा सकता है तो फिर आइए जानते हैं पीपीएफ में खाता खुलवाने की प्रक्रिया और इसके फायदे के बारे में।

क्या है अकाउंट खुलवाने के नियम

इसमें एक व्यक्ति सिर्फ एक खाता खुलवा सकता है। इसके साथ ही इसमें अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर पीएफ खाता खुलवाने का विकल्प भी मिलता है। बच्चों के खाते को बच्चे के 18 वर्ष की आयु तक अभिभावक ही संचालित कर सकते हैं। जब बच्चे की आयु 18 साल की हो जाती है तो फिर पीएफ खाते को उसके नाम ट्रांसफर हो जाता है।

Advertisement

यह अकाउंट 15 वर्ष के लिए होता है। इसमें बच्चों के लिए आप मिनिमम 500 रु की राशि जमा करके पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें वार्षिक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं।

क्या है पीपीएफ अकाउंट के फायदे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीपीएफ अकाउंट में जमा पर मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है। यह ब्याज दर बच्चों के खाते पर भी लागू होती है। इसमें आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स में छूट मिलती है।

Advertisement

आयकर के नियमों के अनुसार बच्चों के खाते में जमा किए जाने वाली राशि उसके माता-पिता या अभिभावक द्वारा कमाई गई है तो उस पर वे टैक्स छूट भी ले सकते हैं। इसके अलावा अकाउंट से पैसे निकालने पर भी कोई टैक्स नहीं कटता है। खाते के खुलवाने के 7 वर्ष के पूरे होने के बाद जमा राशि में से कुछ राशि निकाली जा सकती है।

Advertisement

कैसे खोलें बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट

आपको बच्चों के लिए पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के लिए नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा। यह जाकर आपको पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा। इसके बाद इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।

इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरुरी डाक्यूमेंटस् को अटैच करना है और इसके बाद आपको फॉर्म जमा कर देना है। अधिकारी फार्म की जांच करेगे इसके बाद अकाउंट खोल दिया जाएगा।

Advertisement