Post Office Recruitment 2024 Process: अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहिए। इस भर्ती का उद्देश्य भारत के अलग-अलग राज्यों में 30000+ से अधिक पदों को भरना है। आप 15 जुलाई, 2024 से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

इन पदों के लिए ये है पात्रता

Advertisement

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होनी चाहिए। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ डेट भी अधिसूचना में निर्दिष्ट की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है।

Advertisement

अप्लाई करने के लिए देनी होगी इतनी फीस

जीडीएस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फीस सामान्य और अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करने से छूट दी गई है। इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें, जो जल्द ही जारी की जाएगी।

Advertisement

ऐसे होगा आपका चयन

जीडीएस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनकी पात्रता की पुष्टि करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरना होगा जब प्राधिकरण आवेदन विंडो को सक्रिय करेगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर इस लिंक से जा सकते हैं।
  • इसके बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें।
  • इसके बाद फॉर्म की फीस सबिमिशन के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य जानकारी के साथ आवेदन पत्र को भरें। सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी ही हों।
  • डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। ध्यान रखें कि हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्कैन की गई कॉपी को ही अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे ध्यान से देखें। जमा करने के बाद, आपको एक पावती संख्या प्राप्त होगी। इस संख्या को भविष्य के संदर्भ के लिए सही से संभाल कर रखें। अपने रिकॉर्ड के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्र की एक कॉपी प्रिंट कर लें।

यह भी पढ़ें- Mumbai Local Train: मुंबई में भारी बारिश से आफत! रेलवे यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी, ये ट्रेनें हुई कैंसिल