Post Office Time Deposit Scheme: जब हम किसी स्कीम में निवेश करते हैं, चाहे वह मार्केट-लिंक्ड हो या नॉन-मार्केट-लिंक्ड, तो सबसे पहले मन में यह ख्याल आता है कि गारंटीड रिटर्न मिलेगा या नहीं? इसमें कितना समय लगेगा? यही कारण है कि बहुत से निवेशक ऐसी निवेश योजना चुनते हैं, जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिल सके और बाज़ार का जोखिम कम से कम हो। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम या पोस्ट ऑफिस FD ऐसी ही एक निवेश योजना है।

Advertisement

इतना मिलेगा आपको हर साल ब्याज

Advertisement

टाइम डिपॉजिट स्‍कीम में निवेशक को शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग टर्म इनवेस्‍टमेंट करने का मौका दिया जाता है। इस स्कीम में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा करा सकते हैं। इस स्कीम में आपको कितना इंटरेस्ट मिलेगा यह जानना सबसे जरूरी है। यह स्कीम 6.9% (1 साल की FD में), 7.0% (2 साल की FD में), 7.1% (3 साल की FD में) और 7.5% (5 साल की FD में) की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है।

Advertisement

ये FD एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करते हैं, लेकिन आप पोस्ट ऑफिस FD में अपनी राशि को दोगुना भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पांच साल की FD करनी होगी और पांच साल का एक्सटेंशन लेना होगा।

डाकघर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अकाउंट को मैच्योरिटी तारिख से निर्धारित अवधि के अंदर बढ़ाया जा सकता है। एक वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी तिथि से छह महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है, दो वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी अवधि के 12 महीने के भीतर तथा 3 और 5 वर्ष की एफडी को मैच्योरिटी अवधि के 18 महीने के भीतर बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

ऐसे करें 5 लाख का निवेश मिलेंगे 10 लाख

अगर आप 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करते हैं तो आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस कैलकुलेटर के अनुसार, 5,00,000 रुपये के निवेश पर आपको 5 साल के बाद 2,24,974 रुपये का ब्याज मिलेगा और आपकी मैच्योरिटी राशि 7,24,974 रुपये होगी।

वहीं, अगर आप इस खाते को पांच साल के लिए बढ़ाते हैं तो उस अवधि में आपका ब्याज 5,51,175 रुपये होगा और मैच्योरिटी राशि 10,51,175 रुपये होगी।

Advertisement

टैक्स छूट का भी उठाएं फायदा

पोस्ट ऑफिस में 5 साल की अवधि वाले टाइम डिपॉजिट अकाउंट में निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। टाइम डिपॉजिट के मैच्‍योर होने से पहले भी पैसा निकाला तो जा सकता है पर पेनल्टी लगती है।