Post Office Scheme: आज के समय में जब बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है, ऐसे में सुरक्षित निवेश की तलाश हर किसी को होती है। खासकर उन लोगों के लिए जो बिना जोखिम के पैसा बढ़ाना चाहते हैं, पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं एक भरोसेमंद और आसान रास्ता देती हैं।

Advertisement

पोस्ट ऑफिस की स्कीमें न सिर्फ गारंटीड रिटर्न देती हैं, बल्कि टैक्स बचाने और रेगुलर इनकम पाने में भी मदद करती हैं।

Advertisement

छोटी बचत के लिए पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम

अगर आप महीने दर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए है।

मात्र ₹100 से खाता शुरू किया जा सकता है।

5 साल की अवधि पर 6.7% ब्याज मिलता है।

जरूरत पड़ने पर योजना को 5 साल और बढ़ाया जा सकता है।

3 साल बाद अकाउंट बंद करने की सुविधा भी है।

Advertisement

10 साल से ऊपर के बच्चे माता-पिता के साथ खाता खोल सकते हैं।

हर महीने कमाई का विकल्प मंथली इनकम स्कीम

जो लोग हर महीने तय इनकम चाहते हैं, जैसे रिटायर्ड लोग या सीनियर सिटिजन्स उनके लिए यह स्कीम बढ़िया है।

फिलहाल ब्याज दर 7.4% है।

सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपए और ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक निवेश की सीमा।

Advertisement

हर महीने ब्याज खाते में आता है, जिससे खर्च में सहूलियत मिलती है।

लंबे समय के लिए निवेश पीपीएफ (PPF)

लंबे समय तक पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही टैक्स भी बचाना है? तो PPF एक अच्छा विकल्प है।

न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं।

ब्याज दर 7.1% है।

निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

Advertisement

15 साल की अवधि वाला भरोसेमंद फंड तैयार होता है।

बेटियों के लिए बेस्ट योजना सुकन्या समृद्धि योजना

बेटी की शिक्षा और भविष्य के खर्च के लिए यह योजना सबसे खास मानी जाती है।

सालाना 8.2% ब्याज दर सबसे ज्यादा है।

10 साल से कम उम्र में खाता खोला जा सकता है।

सालाना 250 रुपए से 1.5 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है।

Advertisement

टैक्स में पूरी छूट और मैच्योरिटी पर बड़ा फंड तैयार।

बिना जोखिम के निवेश का सही रास्ता

पोस्ट ऑफिस की योजनाएं उन लोगों के लिए बेहतर है जो सुरक्षित और बिना रिस्क के निवेश करना चाहते हैं। ये योजनाएं न सिर्फ गारंटीड रिटर्न देती हैं, बल्कि टैक्स बचाने में भी मदद करती हैं। चाहे आप रिटायर्ड हों, नौकरीपेशा हों या गृहिणी, ये योजनाएं हर वर्ग के लिए फायदेमंद हैं।

अगर आप निवेश शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं को एक बार जरूर समझें और अपने फाइनेंशियल गोल्स के अनुसार निवेश करें।