नई दिल्ली: निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्कीम्स में पैसा निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस यानी डाक घर की बचत योजनाओं को सुरक्षित व अच्छे रिटर्न के लिए बेहतर माना जाता है। डिजिटल इंडिया के दौर में देखा जाए तो पोस्ट ऑफिस लगातार अपडेट हो रहे हैं। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) मोबाइल ऐप लॉन्च की गई है जिससे निवेशक बिना पोस्ट ऑफिस जाए ही डाकघर की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। डाकघर की सेविंग स्कीम में अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है साथ ही आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित भी रहता है।
डाकघर की मासिक आय योजना में काफी अच्छा रिटर्न मिलता है। ऐसे समझे अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया और उसमें 9 लाख रुपये एक साथ जमा कर दिए तो आपको हर महीने 4950 रुपये की कमाई हो सकती है। मूलधन पर सालाना ब्याज 6.6 फीसदी की दर से 59,400 रुपए होता है। इस लिहाज से आपके ब्याज की मासिक रकम 4,950 रुपए बनती है, जिसे आप हर महीने ले सकते है। जो रकम आपको हर महीने मिलेगी वो केवल ब्याज की राशि होगी और आपका मूलधन वैसे का वैसा ही रहेगा। जिसे आप मैच्योरिटी होने पर निकाल सकते हैं। 4,950 रुपए का मासिक ब्याज आपको 5 साल की मैच्योरिटी के हिसाब से मिलता रहेगा।
इसके बाद भी अगर आप चाहें तो अपनी मैच्योरिटी को आगे भी बढ़ा सकते है। इस स्कीम के तहत आप महज 1000 रुपए से खाता खुलवा सकते है। अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते है तो अधिकतम 4.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप इसमें अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा कर सकते है। मालूम होगा कि पोस्ट ऑफिस में कोई भी शख्स जो 18 साल से उपर है वह खाता खुलवा सकते है। एक खाते पर एक साथ केवल 3 नाम शामिल हो सकते हैं। वहीं 10 साल से उपर के बच्चे के नाम पर भी खुल सकता है। जबकि 10 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए अभिभावक अपने नाम पर खुलवा सकते हैं।
- सबसे पहले मोबाइल फोन में आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप डाउनलोड करें। आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग एप को ओपन कर ओपेन अकाउंट पर क्लिक करें।
- अपना पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा, उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी मां का नाम, शैक्षिक योग्यता, पता और नॉमिनी की जानकारी दें, पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इस तरह करने से थोड़ी ही देर में डाकघर में आपका खाता खुल जाएगा।
- डिजिटल सेविंग अकाउंट केवल एक साल के लिए वैध होता है।
- एक साल के अंदर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करें जिसके बाद नियमित बचत खाता खुल जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) 7.6%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (एससीएसएस) 7.4%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) 6.8%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) 7.1%
किसान विकास पत्र (केवीपी) 6.9%
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस) 6.6%
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट 4%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 6.7%
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट 5.8%
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान