Post Office Saving Account पैसे को बचाने के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक समाधान देता है। अगर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में अधिक वक्त तक कोई एक्टिविटी नहीं होती है तो फिर उस खाते को डोरमेट मान लिया जाता है।
अगर हम पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के नियम की बात करें तो फिर यदि किसी अकाउंट में निरंतर 3 वित्तीय वर्ष के दौरान कोई जमा या पैसा नहीं निकाला जाता है तो उसे एक्टिव नहीं माना जाता है।
आपको पोस्ट ऑफिस में नए केवाईसी दस्तावेज और पासबुक के साथ एप्लिकेशन जमा करनी होगी। ताकि, साइलेंट अकाउंट को एक्टिव किया जा सके।
डाकघर सेविंग अकाउंट पर 30 नवंबर 2023 तक पर्सनल और ज्वाइंट अकाउंट पर 4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इस खाते को एक सिंगल एडल्ट, ज्वाइंट अकाउंट और नाबालिग की ओर से एक अभिभावक खोल सकते हैं।
इस खाते में न्यूनतम जमा - 500 रुपये। अकाउंट खुलने के बाद 10 रु से कम पैसा नहीं जमा कर सकते है। पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से न्यूनतम 50 रु की राशि निकाली जा सकती है। इस खाते में अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है।
अगर आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में 500 रु से कम राशि है तो फिर आप आपके खाते से पैसे नहीं निकल सकते हैं। आप अगर किसी एक वर्ष में 500 रु से कम बैलेंस करते हैं तो 50 रु मेंटेनेंस चार्ज के कट जाएंगे।
अगर हम ब्याज के नियम की बात करें तो फिर हर महीने की 10 तारीख के बाद ब्याज का कैलकुलेश महीने के न्यूनतम बैलेंस पर दिया जाता है। सरकार हर तिमाही में इस पर ब्याज दर तय करती है।
वही, अगर हम टैक्स नियम की बात करें तो फिर आयकर अधिनियम की धारा 80टीटीए के तहत सभी सेविंग बैंक खातों से एक वित्तीय वर्ष में 10 हजार रु तक के ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए फाल्गुनी नायर की सफलता की कहानी
More Articles
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा