Post Office Scheme: सोशल मीडिया पर मीम्स की बात हो या फिर मौज मस्ती में हो रही आम बातचीत...अक्सर ये बात आ ही जाती है कि काश, पैसे डबल करने वाली कोई स्कीम होती तो मजा ही आ जाता. तो भई खुशखबरी ये है कि निवेश के लिए ऐसी स्कीम है. वो भी पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली स्कीम. तो चलिए जानते हैं पूरी डीटेल्स...पोस्ट ऑफिस (Post Office) अगल-अलग तरह के सेविंग स्कीम (Saving Schemes) ऑफर कर रहा है. इसमें एक नाम किसान विकास पत्र (Post Office Kisan Vikas Patra) स्कीम का है, जिसमें निवेशकों को निवेश किए गए पैसे पर दोगुना इनकम होती है.
पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम के बारे में जानें
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Post Office Kisan Vikas Patra Scheme) स्कीम भारत सरकार की ओर से चलाई जाती है, जोकि एक एकमुश्त निवेश योजना है. इसमें निवेशक एक फिक्स टेन्योर के लिए निवेश करता है. बता दें कि किसान विकास पत्र योजना (KVP Scheme) भारत के सभी पोस्ट ऑफिस और बड़े बैंकों में निवेश के लिए उपलब्ध है. यह योजना खासतौर पर किसानों के लिए बनाई गई है. इसमें किसानों को निवेश पर लॉन्ग टर्म में अच्छी इनकम होती है.
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra Yojana) में कम से कम 1000 रुपए का एकमुश्त निवेश किया जाता है. जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं तय की गई है. स्कीम से होने वाली ब्याज की कमाई पर निवेशक को टैक्स भरना होता है. इस स्कीम का ब्याज टैक्सेबल इनकम के तहत आता है. यानी ITR Filing के समय इस इनकम को 'Income from other sources' के तहत दिखाना होता है.
Kisan Vikas Patra Calculator
- एकमुश्त जमा राशि: 1000 रुपए
- ब्याज दर: 7.5% सालाना (1 जनवरी, 2024)
- मैच्योरिटी अवधि: 9 साल 5 महीना
- मैच्योरिटी रकम: 2000 रुपए
- ब्याज से कमाई: 1000 रुपए
KVP अकाउंट से जुड़ी जरूरी जानकारी
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में कम से कम 1000 रुपए के निवेश से शुरुआत किया जा सकता है. इस स्कीम के तहत कई अकाउंट ओपन किए जा सकते हैं. अकाउंट सिंगल और 3 वयस्क मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं, जिसमें नॉमिनी की भी सुविधा मिलती है. किसान विकास पत्र योजना (KVP Scheme) के लिए 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे अकाउंट खुलवा सकते हैं. साथ ही अवयस्क या विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से अभिभावक भी अकाउंट खुलवा सकते हैं.
कैसे बंद होगा KVP अकाउंट?
किसान विकास पत्र योजना (KVP Scheme Account) का अकाउंट को निवेश की पहली तारीख से 2 साल 6 महीने के बाद बंद कराया जा सकता है. स्कीम के सिंगल अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर या ज्वाइंट अकाउंट में कोई भी या सभी अकाउंटहोल्डर्स की मृत्यु की स्थिति में गैज्टेड ऑफिसर होने के नाते गिरवीदार की ओर से जब्ती पर और जब कोर्ट द्वारा आदेश पर KVP को बंद किया जा सकता है. इसे प्लेजी के एक्सेपटेंस लेटर के साथ उससे जुड़े पोस्ट ऑफिस में अप्लीकेशन लेटर जमा करके अकाउंट को गिरवी रख सकते हैं. या फिर सिक्योरिटी के रूप में ट्रांसफर भी करा सकते हैं.
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित