Post Office: देश में कई सारे ऐसे लोग है जो निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा समर्थित निवेश योजनाएं ही आखिरी रास्ता होती है जो आपको गारंटी रिटर्न देती है और साथ ही जोखिम भी कम होता हैं।
भारतीय डाकघर देश में ऐसी कई सरकारी योजना चला रहा है, जिसमें आपको वार्षिक 8.2 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। अधिक ब्याज, कम जोखिम और गारंटी रिटर्न मिले तो किसी को निवेश करने में अधिक परेशानी नहीं होती।
आपको आज हम पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको अधिक लाभ मिल सकता है। देश में पोस्ट ऑफिस दस योजना चलाता है जिसे छोटी बचत योजना यानी स्मॉल सेविंग स्कीम भी कहा जाता है तो आइए जानते हैं इन योजना के बारे में।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पोस्ट ऑफस स्कीम की सूची में सबसे अधिक इसी स्कीम में लाभ होगा। इसकी वजह यह है कि इस योजना में सर्वाधिक ब्याज है। सरकार वर्तमान में इस स्कीम पर 8.2 फीसदी का वार्षिक ब्याज दे रही है।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा इस स्कीम में 55 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम आयु के रिटायर लोग भी निवेश कर सकते है। हालांकि ऐसे लोगों को उनके सेवानिवृत्ति फायदा लेने के लिए 1 महीने के भीतर इस योजना में निवेश करना होगा।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में आप न्यूनतम एक हजार रु निवेश कर सकते हैं और इसमें अधिकतम 30 लाख रु तक निवेश कर सकते हैं। 5 साल के बाद यह खाता मैच्योर होता है। हालांकि इसे आप 3 वर्ष के और कितनी बार भी बढ़ा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
सरकार वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर 8 फीसदी का ब्याज दे रही है जो वरिष्ठ नागरिक स्कीम के बाद सबसे अधिक है।
हालांकि, इस योजना में तभी निवेश किया जा सकता हैं जब आपकी कोई बेटी हो। इस योजना में आप केवल अपनी बेटियों के नाम से निवेश कर सकते हैं वो भी तभी जब आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से कम हो। एक फैमिली में अधिक से अधिक 2 लड़कियों के नाम पर इस खाते को खुलवा सकते हैं।
इस योजना में आपको एक फाइनेंशियल ईयर में मिनिमम 250 रु और अधिकतम 1.5 लाख रु तक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खोलने की डेट से 21 वर्ष बाद यह अकाउंट मैच्योर हो जाता है। बच्ची के 18 वर्ष की आयु या 10वीं पास होने पर आप इस खाते से पैसा निकाल सकते हैं।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
सरकार नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में आपको वार्षिक 7.7 फीसदी का ब्याज देती है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश की कम से कम राशि 1 हजार रु है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। सरकार की इस योजना में कोई वयस्क निवेश कर सकता है। यह खाता 5 वर्ष के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाता है।
आप इसके अलावा महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, पब्लिक प्रोविडेंड फंड में भी निवेश कर बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Business Idea: 25 हजार रु में शुरू हो जाएगा ये शानदार कारोबार, जानिए कमाई
More Articles
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा