India Post Office GDS Jobs: इंडिया पोस्ट ऑफिस देशभर में 21,413 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती करने जा रहा है। इन पदों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक शामिल हैं। 10वीं पास उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 मार्च है, जबकि एप्लीकेशन में कोई भी चेंज करना है तो उसके लिए 6 से 8 मार्च तक की डेट निर्धारित की गई है। चलिए इसके बारे में आपको बाकि की डिटेल्स भी देते हैं।
इन राज्यों में होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस पद पर भर्ती (Post Office GDS Recruitment 2025)
यह भर्ती कई राज्यों जैसे उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और असम में की जा रही है। इन सभी राज्यों में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। 3 मार्च तक आवेदकों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आयु में छूट लागू की गई है।
पोस्ट ऑफिस जीडीएस जॉब के लिए योग्यता (Post Office GDS Job Eligibility)
आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अंग्रेजी और गणित के साथ कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। जीडीएस पोस्ट पर सेलेक्शन कक्षा 10 के अंकों के आधार पर मेरिट सूची पर निर्भर करता है। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन एप्लीकेशन फीस 100 रुपये है जबकि महिलाओं और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन एप्लीकेशन फीस नहीं देना होगा।
अलग-अलग पदों के लिए सैलरी (Post Office Jobs 2025 Salary)
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पदों के लिए सैलरी 12,000 रुपये से 29,380 रुपये है। असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) या डाक सेवक पदों के लिए, यह 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक है। इन पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू हुआ और 3 मार्च को खत्म होगा। आप 6 मार्च से 8 मार्च के बीच अपने एप्लीकेशन में कोई भी बदलाव कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस (Post Office GDS Job Apply Process)
- 2025 में इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा, फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र को पूरा करना होगा।
- ध्यान रखें कि ये जमा करने से पहले एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान