नयी दिल्ली। भारत में डाक विभाग की बहुत अहम भूमिका है। सरकार की ऐसी ढेरों योजनाएं और सेवाएं हैं जो डाकघरों में मिलती है। इनमें निवेश और पैसे से संबंधित बहुत सारी सर्विसेज मौजूद हैं। मगर अब सरकार का प्लान है इन डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोलने का। इन सीएससी में केंद्र और राज्य सरकार की वे 73 सर्विसेज मुहैया की जाएंगी जो सीधे आम लोगों से जुड़ी हैं। ये भी बताते चलें कि शुरुआत में 300 डाकघरों में पोस्ट ऑफिस सीएससी बिहार में खोले जाएंगे। यानी इन सीएससी की शुरुआत बिहार में हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं उन सुविधाओं के बारे में जो आपको इन डाकघरों में मिलेंगी।
नयी सुविधा के तहत भारत में उपलब्ध डाकघरों में आपको सभी प्रधानमंत्री योजनाओं के रजिस्ट्रेशन की सहूलियत मिलेगी। यानी आपको प्रधानमंत्री जन धन खाता खोलना हो या ऐसी किसी अन्य योजना में रजिस्ट्रेशन कराना हो डाकघर में ही आपको ये सारी सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं किसानों को डाकघरों में ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बेनेफिट मिल सकेगा। इसी तरह आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी डाकघर में हो सकेंगे। ये बेहद सुविधाजनक होगा।
नए सीएससी जो कि डाकघरों में शुरू किए जाएंगे उनमें आपको आधार से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध की जाएंगी। आधार से जुड़े ऐसे बहुत से काम हैं जिनके लिए आपको आधार केंद्र जाना होता है, मगर वे सभी सर्विसेज आपको सीएससी में मिलेंगी। आधार से संबंधित तो सुविधाएं यहां जा दी जाएंगी उनमें नाम ठीक कराना, फिंगर प्रिंट अपडेट, एडरेस और फोटो भी अपडेट कराना भी शामिल है।
आपको इन सीएससी जन्म, मृत्यु और जीवन सर्विफिकेट भी मिलेंगे। इन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और आपको ये तमाम दस्तावेज नगर निगम ऑफिस से मिलते हैं। गांवों में ये कागजात प्रखंड कार्यालय की तरफ से नियुक्त कर्मचारी करता है। मगर अब आप पोस्ट ऑफिस से भी ये डॉक्यूमेंट्स हासिल कर सकेंगे।
डाकघरों में जो बेहद अहम सेवा शुरू होगी वे है बिजली, पानी और गैस का बिल जमा करना। अब आपको इन बिलों को जमा करने के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा। आप डाकघरों में खुलने वाले नए सीएससी में ही ये बिल जमा करा सकेंगे। इतना ही नहीं गाड़ियों के लिए फास्टैग, रेल और फ्लाइट के लिए टिकट भी यहां से बुक होंगे।
सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है मगर नए सीएससी में आप अपना डीटीएच भी रिचार्ज करा सकेंगे। इसके अलावा इन केंद्रों में पासपोर्ट और पैन कार्ड भी दिए जाएंगे। साथ ही बसों का टिकट और एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन भी अब यहीं से हो सकेंगे।
बहुत से लोगों के इनकम टैक्स या जीएसटी रिटर्न भरना किसी चुनौती से कम नहीं होता। पर अब ऐसे लोगों को ये सुविधा मिलेगी कि वे डाकघरों से ही आईटीआर और जीएसटी भर सकें। इन सीएससी में ये सर्विस बेहद खास होने जा रही है। आप अपने नजदीकी सीएससी से टैक्स भर सकेंगे।
हालांकि ध्यान रहे कि आपसे इन तमाम सुविधाओं के लिए पैसा लिया जाएगा। मगर अच्छी बात ये है कि आपसे इसके लिए सरकार की तरफ से तय शुल्क ही लिया जाएगा। आपको किसी भी सर्विस के लिए तय चार्ज से ज्यादा नहीं देना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान