Post Office : पोस्ट ऑफिस भारत की सबसे विश्वसनीय सरकारी संस्थाओं में से एक है। देश में करोड़ों ऐसे नागरिक है। जो सेविंग के लिए पोस्ट ऑफिस पर भरोसा करते हैं। पोस्ट ऑफिस लगभग पूरे देश में फैला हुआ हैं, लेकिन इस समय भी देश के कई सारे ऐसे इलाके है। जहां पर पोस्ट ऑफिस की कनेक्टिविटी इतनी बेहतर नहीं हैं। अपने नेटवर्क को विस्तार करने के लिए कुछ वक्त पहले इंडियन पोस्ट ने फ्रेंचाइजी सर्विस लॉन्च की थी। इसके बाद अब आप आसानी से पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी को ले सकते हैं। अगर आप इसकी फ्रेचाइजी को लेते है, तो फिर आप इसकी सहायता से बहुत आसानी से अपनी इलाके में पोस्ट ऑफिस की सुविधा को उपलब्ध करा सकते है। चलिए जानते है इस स्कीम के बारे में सारी डिटेल।
पोस्ट ऑफिस की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस की जो फ्रेंचाइजी हैं। वो दो प्रकार की होती है। पहला जो फ्रेंचाइजी जो है। वो आउटलेट फ्रेंचाइजी होती है और दूसरी फ्रेंचाइजी पोस्टल एजेंट्स होते है। आप अपनी सुविधा के मुताबिक कोई भी फ्रेंचाइजी का प्लान का चयन कर सकते हैं।
कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है। वो व्यक्ति पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार का कोई भी सदस्य पोस्ट ऑफिस विभाग में कर्मचारी नहीं होना चाहिए। वहीं, आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास किया होना चाहिए।
अगर आप आउटलेट फ्रेंचाइजी को शुरू करते है, तो फिर वो पोस्टल एजेंट्स की तुलना की में बेहद किफायती होती हैं, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी में सिर्फ सर्विसिंग का काम होता है। पोस्टल एजेंट की फ्रेंचाइजी में थोड़ा अधिक खर्चा होता है क्योंकि इसमें स्टेशनरी में खर्चा करना पड़ता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी शुरू करते है, तो फिर इसके लिए आपके पास कम से कम 200 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए। जहां पर आप ऑफिस बनाएंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको 5 हजार रु का सिक्योरिटी राशि होना चाहिए। इसे आप जब जमा कर देते है। इसके बाद आपको फ्रेंचाइजी खोलने के लिए परमिशन मिलती है।
कितनी होगी कमाई
जब आप पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोल लेते है, तो फिर उसके बाद आपको डाक टिकट, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर आदि कई सारे सेवा दे सकते है। जिससे आपको कमाई कर सकते है। अगर एक पोस्ट की बुकिंग होती है, तो फिर आपको उस पर 3 रूपये मिलते है और स्पीड पोस्ट की बुकिंग पर 5 रूपये और पोस्टेज स्टांप और स्टेशनरी की बिक्री पर आपको 5 प्रतिशत कमीशन के रूप में मिलता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान