Polycab India Stock: पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। आज बाजार में कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। लेकिन, कुछ ही मिनटों में मार्केट हरे निशान में आ गया। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे बीएसएनएल के साथ एक एग्रीमेंट किया है।
Polycab को जो प्रोजेक्ट मिला है, उसकी कुल वैल्यू 6,447.54 करोड़ रुपए है। यह डील भारतनेट प्रोग्राम के तहत हुई है, जिसमें कंपनी को गोवा, कर्नाटक और पुडुचेरी टेलीकॉम सर्किल्स में नेटवर्क सिस्टम से जुड़ा काम करना है।
इस प्रोजेक्ट के तहत Polycab को मिडिल माइल नेटवर्क का डिजाइन, सामान की सप्लाई, निर्माण, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन और रखरखाव जैसे काम करने हैं। कंपनी के लिए यह डील आने वाले समय में अच्छा रेवेन्यू और ग्रोथ ला सकती है।
आज कंपनी के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार के शुरुआती ट्रेडिंग के बीच पॉलीकैब इंडिया के शेयर 0.34% तक तेजी के साथ 6061 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बाजार के दोनों बेंकमार्क हरे निशान ट्रेड करते दिख रहे हैं।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा कारोबार
पॉलीकैब इंडिया के शेयर्स आज बुधवार को 0.34% तक तेजी के साथ 6061 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 6041 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 7,607 रुपए अक्टूबर 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 4,557 रुपए फरवरी 2024 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 91,531.33 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 2 हफ्ते 3.19% का रिटर्न दिया है।
इससे पहले घरेलू बाजार में कमजोर दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 219 अंक टूटकर 81577 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी बुधवार को 93 अंक फिसलकर 24853 पर बंद हुआ था।
BSNL के साथ हुआ नया समझौता Polycab के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। इससे न केवल कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ने की उम्मीद हैं, बल्कि टेलीकॉम सेक्टर में उसकी साख और पहुंच भी बढ़ेगी। अगर प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो आने वाले महीनों में कंपनी के शेयर और मजबूती पकड़ सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें