Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से विदेशों में बढ़िया लाइफ की दौड़ में प्रदेश की औरतों के शोषण को रोकने किए संबंधी नीति निर्माण के लिए अपनी तरफ की पहली विचार -चर्चा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में जालंधर में की गई।
कैबिनेट मंत्री ने उनके दुख को साझा करते हुए आश्वासन दिया है कि फ्यूचर में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए मान सरकार प्रयासरत है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विचार-चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं की तरफ से बताया है कि एजेंटो ने उन्हें नौकरी का झांसा दिया और बेहतर लाइफ का झांसा देकर खुशहाल जीवन का सपना दिखाया और उन्होंने उन्हें विदेश भेज दिया जहां उन्हें कई तरह के शोषण का शिकार होना पड़ा।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश की महिलाओं को इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण शोषण और दुव्र्यवहार को पंजाब सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इसको रोकने के लिए सख्त कानूनी संशोधन किए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि चर्चा के दौरान एजेंटों की तरफ से धोखाधड़ी की सबसे बड़ी परेशानी सामने आई है, राज्य सरकार जिसको अनाधिकृत एजेंटों पर कसेगी और इस समस्या को दूर करेगी।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही सखी वन स्टांप सेंटर योजना के जरिए से महिलाओं को अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि राज्य के जिन जिलों में सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए है, वह शोषण से पीड़ित महिलाओं सखी वन स्टांप सेंटर से संपर्क कर तत्काल फ्री सहायता प्राप्त कर सकेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए वचन बद्ध है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही दूसरे नई योजना को भी मंजूरी दी जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान