How to Unsubscribe Policy Calls : आज के समय में देश में कई सारी बीमा और लोन उपलब्ध कराने वाली कंपनियां सेवा दे रही हैं। पहले लोन के लिए कंपनियां एजेंट के माध्यम से संपर्क करती थी, लेकिन अब फोन के माध्यस से कंपनियां लोगों को टार्गेट कर रही हैं। कंपनियों ने फोन और डिजिटल माध्यम को अपने मार्केटिंग का जरिया बना लिया है। हममें से कई लोगों को दिन में कई बार पॉलिसी को खरीदने के लिए कॉल आता है। कई लोग कॉल के साथ-साथ एसएमएस से भी परेशान हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह खबर आपके लिए ही है। चलिए हम आपको इन कंपनियों के कॉल और एसएमएस से बचने का तरीका बताते हैं।
आज के समय में लोन और बीमा उपलब्ध कराने वाली कंपनियां ई-मेल, SMS या या कॉल करके आपको अपने प्लान और ऑफर्स की जानकारी देती हैं। इन कंपनियों में PolicyBazaar समेत लोन उपलब्ध कराने वाली तमाम कंपनियां हैं। अगर आप PolicyBazaar के कॉल से परेशान हो जाते हैं तो, खुद कंपनी ने इससे बचने का तरीका अपने वेबसाइट पर दिया है।
PolicyBazaar की स्थापना अलोक बंसल ने 2008 में की थी। यह देश की एक बीमा प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह बेवसाइट बीमा कंपनियों के लिए एक ऑनलाइन मंच के रुप में काम करती है। PolicyBazaar ग्राहकों को पॉलिसी की तुलना करने में भी सहायता करती है। अगर आपने अनजाने में कभी पॉलिसी बाजार को सब्सक्राइब कर दिया है तो, इसे अनसब्सक्राइब करने का तरीका भी आसान है।
- सबसे पहले आपको अपने पॉलिसीबाज़ार अकाउंट में लॉग-इन करना होगा
- अपने प्रोफाइल में से सेंटिग्स के विकल्प करें
- Setting में आपको Communication Preferences मिलेगा
- इस विकल्प में आपको SMS, Call और WhatsApp का विकल्प दिखेगा
- इन ऑप्शंस में से आप कंपनी के साथ कम्युनिकेशन का जरिया चुन सकते हैं
- आप जिस माध्यम को नहीं चुनेंगे, उस माध्यम से आपको कॉन्टैक्ट नहीं किया जाएगा।
- आप अगर चाहें तो सभी कम्युनिकेशन प्रीफ़्रेन्सेस को बंद कर सकते हैं। इसतरह से आप इस तरह की कॉल से बच जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान