Punjab National bank FD Scheme: पंजाब नेशनल बैंक ने दिवाली के अवसर पर अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया है। पीएनबी ने ग्राहकों के लिए 600 दिन (PNB 600 Days FD Scheme) की एफडी स्कीम की पेशकश की है। यह एक खास दिवाली ऑफर है। 600 दिन के एफडी पर बैंक निवेशकों को 6.50 प्रतिशत से 7.30 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Advertisement

वरिष्ट नागरिकों के लिए है खास ब्याज दर

पीएनबी ने ट्वीट कर के इस PNB 600 Days FD Scheme ऑफर की जानकारी साझा की है। यह जानकारी बैंक की वेबसाइट पर भी मौजूद है। इस खास एफडी स्कीम में सामान्‍य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत ब्‍याज मिलेगी। बैंक ने सीनियर सिटिजन को 7 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की है। पीएनबी ने 80 साल की उम्र से ज्‍यादा वाले सुपर सीनियर सीटिजन 7.30 प्रतिशत ब्यजा ऑफर किया है। यह ब्याज दर 2 करोड़ रुपए तक की एफडी के लिए मान्य है।

Advertisement

खास है यह एफडी स्कीम

पंजाब नेशनल बैंक ने 600 दिन की इस एफडी प्लान के लिए अन्य सभी एफडी अवधि से अधिक का ब्याज रखा है। अगर आप 601 दिन के लिए एफडी के लिए एफडी करते हैं तो ब्याज दर मात्र 5.70 प्रतिशत है। इस खास ऑफर से जुड़ी जानकारी को आप अपने नजदिकी किसी भी बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप फिक्स्ड दिनों के लिए बेहतर रिटर्न देने वाले एफडी स्कीम की तालाश में हैं तो यह एक बेहतर विकल्प है।

Advertisement

11 अक्‍टूबर से लागू हैं नई दरें (New Fixed deposit interest rate)

महंगाई की प्रभावों से लड़ने के लिए रिजर्व बैंक ने रेपो दरो को तीसरी बार बढ़ाया था। रेपो दरों की बढ़ोत्तरी के बाद कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दर बढ़ाए हैं। पाएनबी ने भी ब्याज दरों में इजाफा किया है। ब्याज दरों के साथ-साथ बैंक ने होम लोन, पर्सनल लोन समेत सभी लोन पर लगने वाले ब्याज दर को भी बढ़ा दिया है। पीएनबी की नई एफडी ब्याज दरें 11 अक्टूबर से मान्य हैं। पीएनबी ने ग्रहकों के लिए 600 दिन (PNB 600 Days FD Scheme) की एफडी स्कीम की पेशकश की है। यह एक खास दिवाली ऑफर है। 600 दिन के एफडी पर बैंक निवेशकों को 6.50 प्रतिशत से 7.30 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।