नई दिल्ली, जुलाई 6। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में जानकारी दी गयी है कि बैंक जल्द ही ईओबीसी और ईयूएनआई की पुरानी चेकबुक को बंद कर देगा। यानी इन चेकबुकों के चेक मान्य नहीं होंगे। बैंक ने ग्राहकों से अपनी ब्रांच से नई चेकबुक प्राप्त करने का भी अनुरोध किया है। आप नई चेक बुक प्राप्त करने के लिए एटीएम/आईबीएस/पीएनबी वन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
पीएनबी ने ट्वीट के जरिए ईओबीसी और ईयूएनआई ग्राहकों से कहा है कि की पुरानी चेक बुक बैंक की तरफ से बहुत जल्द बंद कर दी जाएगी। आपसे अनुरोध है कि अपनी शाखा से नई चेक बुक प्राप्त करें या नई चेकबुक प्राप्त करने के लिए एटीएम/आईबीएस/पीएनबी वन के माध्यम से आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे बैंक की नजदीकी शाखा से संपर्क करें या कस्टमर केयर नंबर 18001802222/18001032222 पर कॉल करें। आप care@pnb.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
पीएनबी ने ग्राहकों से अपने ईओबीसी/ईयूएनआई खाते में पोस्ट-डेटेड चेक (यदि जारी किए हैं) को नए चेक से रिप्लेस करने का भी अनुरोध किया है। बता दें कि पीएनबी वन एक यूनिफाइड मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन है, जहां एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं। आप इसी ऐप के जरिए ही पीएनबी वन के लिए आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं।
ऐप खोलें और 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें। इसके बाद अकाउंट नंबर दर्ज करें और अपनी पसंद के अनुसार रजिस्ट्रेशन के लिए उपयुक्त विकल्प चुनें। इनमें मोबाइल बैंकिंग या दोनों (इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग) शामिल हैं। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आगे बढ़ने के लिए ओटीपी दर्ज करें। अपना लिंक किया गया कार्ड नंबर और पिन नंबर दर्ज करें। फिर अपना लॉगिन और लेनदेन पासवर्ड सेट करें।
ऊपर बताए गए चरणों पूरा करने के बाद आपका सफलता से रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। फिर आपको लॉगिन के लिए 'यूजर आईडी' के साथ एक मैसेज मिलेगा। पेज के निचले हिस्से में 'साइन इन' पर क्लिक करें। फिर अपना यूजर आईडी दर्ज करें और अपना एमपिन सेट करें। इसके बाद आसानी से पीएनबी वन में इन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
ऐप से करें चेकबुक के लिए आवेदन
सबसे पहले पीएनबी वन मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन में लॉग इन करें। अब सर्विसेज सेक्शन पर टैप करें और उसे खोलें। नेक्स्ट स्क्रीन पर चेकबुक के लिए अनुरोध करें। अब अपना अकाउंट नंबर चुनें और चेक लीव की संख्या (20, 50 या 100) चुनें और अपने एडरेस की पुष्टि करें। अब अपना अनुरोध सबमिट करें। बधाई हो आपने एक नई चेक बुक के लिए अपना अनुरोध सफलतापूर्वक कर दिया है। यह 10 वर्किंग डेज के भीतर आपके पते पर पहुंचा दी जाएगी।
हाल ही में पीएनबी सस्ते में मकान और दुकान खरीदने का मौका लेकर आया था। ये मौका सिर्फ 24 जून के लिए ही था। पीएनबी ने कुछ प्रॉपर्टी नीलामी की। ध्यान रहे कि बैंक ऐसे मौके लाते रहते हैं। आप इनमें फायदा उठा कर मकान और दुकान खरीद सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान