PNB Bank Account KYC: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर आ गई है। अगर आपका भी इस बैंक में अकाउंट है तो अब आपको 12 तारीख से पहले-पहले एक बेहद जरूरी काम को करना अनिवार्य है वरना आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वह बेहद जरूरी काम कौन सा है और इसे आप किस तरह से कर सकते हैं।

Advertisement

आरबीआई ने दिए हैं ये निर्देश

Advertisement

RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी बैंक अपने अकाउंट होल्‍डर्स से KYC अपडेट करने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में पीएनबी के लगभग सवा तीन लाख खाताधारक हैं जिन्‍होंने 31 मार्च तक अपना अकाउंट अपडेट नहीं करवाया था। अगर आप भी इन्हीं अकाउंट होल्डर्स में शमिल हैं तो आपको बता दें कि पीएनबी बैंक की ओर से 12 अगस्‍त तक केवाईसी अपडेट कराने का समय दिया गया है।

Advertisement

अगर 12 अगस्त तक अपडेट नहीं किया केवाईसी

अगर 12 अगस्त तक आप अपना केवाईसी बैंक अकाउंट में अपडेट नहीं कराते हैं तो आपका अकाउंट इनएक्टिव कर दिया जाएगा। ये दिशा निर्देश केवल उन लोगों के लिए लागू है, जिन्‍होंने 31 मार्च तक केवाईसी अपडेट नहीं किया है। अकाउंट इनएक्टिव यानी बंद होने के बाद आप अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा आप इस अकाउंट से लोन नहीं ले पाएंगे। सिर्फ इस अकाउंट में आप पैसे जमा कर पाएंगे।

Advertisement

ऐसे कराएं PNB अकाउंट की केवाईसी अपडेट

केवाईसी अपडेट कराने के लिए आपको पीएनबी की नजदीक की ब्रांच में जाकर अपनी केवाईसी करवानी होगी। इसके लिए आपको पहचान प्रमाण, एड्रेस प्रूफ, लेटेस्‍ट फोटो, पैन कार्ड, इनकम सोर्स आदि से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स आपको सबमिट करने होंगे। इसके अलावा आप चाहें तो पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज (IBS), पंजीकृत ईमेल/पोस्ट भेज कर भी ऐसा कर सकते हैं।

Advertisement

अगर आप केवाईसी करवा लेते हैं तो आपका बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करके भी बात कर सकते हैं।