PNB Loan Rates: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जून की पॉलिसी मीटिंग में बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर दी है. यानी ग्राहकों को अब लोन सस्ते दरों पर मिलेगा. रिजर्व बैंक की ओर से ऐलान के बाद ही सरकारी क्षेत्र का बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कस्टमर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. PNB ने लोन रेट्स में 50 बेसिस पॉइंट्स तक की कमी की है.

Advertisement

PNB ने दी बड़ी खुशखबरी!

PNB ने कहा कि लोन दरें 0.50 फीसदी घटा दी गई हैं. यह कटौती सोमवार यानी 9 जून 2025 से लागू भी हो जाएंगी. इस कदम का मकसद मौजूदा और नए उधारकर्ताओं के लिए मंथली ईएमआई को ज्यादा किफायती बनाना है, जिससे होम लोन की दरें 7.45% और ऑटो लोन की दरें 7.8% प्रति साल से शुरू होंगी.

Advertisement

RBI के बाद PNB ने किया ऐलान

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लोन दरों में कमी का ऐलान रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दरों में कटौती के बाद किया गया है. इसके तहत 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है. इससे मौजूदा और नए उधारकर्ताओं को मदद मिलेगी. उम्मीद ये भी कि जा रही है कि PNB के अलावा अन्य बैंक भी जल्द ही इसी तरह लोन पर ब्याज दरों कम करने का ऐलान करेंगे.

Advertisement

PNB की नई दरें अगले हफ्ते से लागू

PNB ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए अच्छी खबर! पंजाब नेशनल बैंक आपकी ईएमआई को और अधिक किफायती बनाता है! रेपो रेट में कटौती (6.00% - 5.50%) के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने 9 जून 2025 से प्रभावी अपनी RLLR में 50 बीपीएस की कमी की है.

Advertisement

बेंचमार्क रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (RBLR) में कमी के साथ बैंक का होम लोन 7.45 फीसदी से शुरू होगा, जबकि ऑटो लोन 7.8 फीसदी प्रति साल से शुरू होगा.

RBI ने दिया तोहफा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की MPC मीटिंग 6 जून को खत्म हुई. मीटिंग में उम्मीद से ज़्यादा 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई और बैंकों को उधार देने के लिए ज्यादा धन उपलब्ध कराने के लिए अप्रत्याशित रूप से नकद आरक्षित अनुपात यानी CRR को भी कम कर दिया ताकि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके.

Advertisement

RBI की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति, जिसकी अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं और जिसमें तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं, ने बेंचमार्क पुनर्खरीद या रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट्स से घटाकर 5.5 फीसदी करने के लिए 5-1 से मतदान किया. इसने नकद आरक्षित अनुपात को भी 100 बेसिस पॉइंट्स से घटाकर 3 फीसदी कर दिया, जिससे बैंकिंग प्रणाली में पहले से मौजूद अधिशेष तरलता में 2.5 लाख करोड़ रुपए जुड़ गए.

Advertisement

नवीनतम कटौती के साथ रिजर्व बैंक ने अब 2025 में कुल 100 बेसिस पॉइंट्स की ब्याज दरों में कटौती की है, जिसकी शुरुआत फरवरी में 25 बीपीएस की कटौती के साथ हुई. मई 2020 के बाद पहली कटौती और अप्रैल में भी 25 बीपीएस की कटौती की गई.