LPG Gas Cylinder Price: गैस सिलेंडर से जुड़ी हुई खुशखबरी आ गई है। राजस्थान सरकार ने अब 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसके बारे में विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसको लेकर बड़ी घोषणा की है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

Advertisement

पहले सिर्फ इन्हें ही मिलता था सस्ते गैस सिलेंडर का फायदा

Advertisement

सरकार ने इस बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना का दायरा बढ़ा दिया। इससे पहले राजस्थान में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वालों को ही इसका फायदा मिलता था। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने गरीब परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था।

इस वादे को पूरा करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से 600 रुपये में गैस सिलेंडर मिलता था और इसपर राजस्थान सरकार ने अलग से 150 रुपये की सब्सिडी देकर 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की शुरूआत की थी।

Advertisement

यहां भी सस्ता हुआ सिलेंडर का दाम

लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को भी मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब इन महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। फिलहाल मध्य प्रदेश गैस सिलेंडर 848 रु का है, यानी अब करीब आधी कीमत ही इस योजना से जुड़ी महिलाओं को चुकानी होगी। अब प्रति सिलेंडर 399 रुपए का खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाएगा।

Advertisement

राशन का गेहूं लेने वाले परिवारों को भी मिलेगा फायदा

इसके अलावा सरकार ने ये भी जानकारी दी है कि अब राज्य में सभी राशन का गेहूं लेने वाले परिवारों मतलब एनएफएसए का लाभ लेने वालों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

सिर्फ यही नहीं, इसके साथ हीकच्ची बस्तियों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान बनवाने के लिए 1 लाख रुपये सहायता दी जाएगी। इससे लोग अपने सपनों का घर बना पाएंगे।