PM Svanidhi Yojana: देशभर के नागरिकों के लिए सरकार आर्थिक सहायता के लिए कई योजनाएं चला रही है। ये योजना उन लोगों के लिए जो अपना छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से असमर्थ हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक माइक्रो-क्रेडिट योजना है। इस योजना के तहत सरकार तीन स्टेप्स में 80,000 रुपये तक का लोन ऑफर करती है, और सबसे अहम बात यह है कि यह बिजनेस लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है।
तीन किस्तों में 80 हजार का लोन
इस योजना में, सरकार जरूरतमंदों को तीन किस्तों में 80,000 रुपये तक का लोन ऑफर करती है। यह लोन 10,000 रुपये, 20,000 रुपये और 50,000 रुपये की तीन किस्तों में छोटे बिजनेस को शुरू करने के लिए दिया जाता है। हालांकि, इस सरकारी योजना का पूरा फायदा उठाने के लिए, उधारकर्ता को अपनी साख बनानी होगी।
कैसे मिलेगा स्वनिधि योजना का पूरा फायदा?
पीएम स्वनिधि योजना का पूरा फायदा उठाने के लिए योजना से जुड़ी सारी जरूरतों को पूरा करना होगा। अगर आप अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है और इस योजना के लिए आवेदन करते है तो नियमों के अनुसार, सरकार पहले आपको 10,000 रुपये का लोन देगी, और अगर इस राशि का भुगतान आप करते हैं तो अगली किस्त में 20,000 रुपये का लोन आसानी से मिल जाएगा।
इस लोन को चुकाने के बाद, वह एकमुश्त 50,000 रुपये का लोन प्राप्त करने के लिए योग्य माना जाएगा। इस राशि का यूज करके, वह अपने शुरू किए गए छोटे बिजनेस को और आगे बढ़ा सकता है।
आधार कार्ड की पड़ेगी जरूरत
यह एक नॉन-गारंटीड लोन है यानी आपको इसके बदले में कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल सरकार द्वारा प्रदान की गई राशि को समय पर वापस करना है। यदि हम इस योजना से जुड़े नियमों पर ध्यान दें, तो पीएम स्वनिधि योजना के तहत ली गई लोन राशि को एक साल की अवधि में चुकाना होता है।
इस योजना के तहत लिए गए लोन को एक साल की अवधि में चुकाया जा सकता है और इसमें ईएमआई (EMI) भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका मतलब है कि इस राशि को हर महीने आसान किश्तों में चुकाया जा सकता है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए, व्यक्ति को केवल आधार कार्ड की जरूरत होती है।
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
मोदी सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने वालों की संख्या में लगातार बढ़त हुई है, और इसे प्राप्त करना बहुत आसान है। स्वनिधि ऋण के लिए, आवेदक किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के बाद, शहरी स्थानीय निकाय (ULB) द्वारा इसकी जांच की जाती है और आपकी पात्रता और प्रदान की गई जानकारी की पुष्टि की जाती है।
वेरिफिकेशन के बाद, ULB संबंधित फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन या बैंक को अनुशंसा पत्र जारी करता है, और बैंक भी अपने स्तर पर आवेदन की समीक्षा करते हैं और लोन के लिए अनुमोदन देते हैं। इसके बाद, लोन राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस योजना में एक और लाभ यह है कि लोन की ब्याज दर पर सालाना 7% की सब्सिडी का प्रावधान भी है। यह सब्सिडी सीधे आपके खाते में जमा की जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान