नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी आज दिन में करीब 12 बजे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेजेंगे। आज पीएम किसान के तहत करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये भेजा जाएगा। पीएम किसान की 7वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आज आ रही है। वहीं आज ही पीएम मोदी 6 राज्यों के लाखों किसानों से वर्चुअल चर्चा भी करेंगे। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती भी है। अटल जी के कार्यक्रम के दौरान ही किसानों को यह राशि प्रदान की जाएगी।
पीएम मोदी ने खुद ही ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि 'कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम किसान योजना की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा।'
ये है पीएम किसान योजना
पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को 2000 रुपये की साल में 3 किस्त मिलती हैं। इस प्रकार साल में 6000 रुपये दिया जाता है। पीएम किसान योजना को मोदी सरकार ने 1 दिसंबर, 2018 को लागू किया था। इस योजना का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है।
9 करोड़ किसानों को मिलेगा पैसा
आज यानी 25 दिसंबर को पीएम मोदी 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खातों में करीब 18000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजेंगे। वहीं विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी 6 राज्यों के किसानों से संवाद भी स्थापित करेंगे। वहीं दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। समझा जाता है कि पीएम मोदी इसी के मद्देनजर किसानों के लिए कुछ बात करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान