Hydrogen Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद रेलवे स्टेशन से जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। इसके साथ ही, भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें हैं। प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किये।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
हरियाणा के अपने दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री जींद और सोनीपत (89 किलोमीटर का रूट) के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाये। यह रेलवे सेक्टर में साफ़-सुथरी और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अपनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
भारत में ही डिजाइन, इंजीनियर और इंटीग्रेट की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है, जो एडवांस्ड रेलवे इंजीनियरिंग में देश की बढ़ती क्षमताओं को दिखाती है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलती है, जो ट्रेन को चलाने के लिए हाइड्रोजन को बिजली में बदलता है। इस प्रक्रिया में बाई-प्रोडक्ट के तौर पर सिर्फ़ पानी की भाप निकलती है, जिससे इसके चलने के दौरान कार्बन का उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होता।
डीजल ट्रेनों की तुलना में, ये ट्रेनें टेलपाइप से होने वाले उत्सर्जन को खत्म करती हैं, फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता और उसके आयात को कम करती हैं, और बहुत कम शोर के साथ चलती हैं।
पारंपरिक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के उलट, इन्हें लगातार ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन की जरूरत नहीं होती, क्योंकि बिजली हाइड्रोजन फ्यूल सेल से ट्रेन के अंदर ही बनती है, जिससे ये एक साफ और कुशल समाधान बन जाती हैं। ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल फॉसिल-फ्यूल थर्मल पावर प्लांट से बनने वाली बिजली पर निर्भरता को भी कम करता है, जिससे टिकाऊ ट्रांसपोर्ट की ओर भारत के बदलाव को बढ़ावा मिलता है।
ट्रेन का रूट क्या है?
रेलवे बोर्ड ने बताया है कि हाइड्रोजन ट्रेन नंबर 74010 अपनी रेगुलर सर्विस के दौरान सुबह 7:40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से चलेगी और सुबह 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी- जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भाम्बेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंद्राई, गोहाना, राभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी। वापसी की यात्रा में, ट्रेन नंबर 74009 सुबह 10:40 बजे सोनीपत से चलेगी और दोपहर 1:00 बजे जींद पहुँचेगी, और रास्ते में उन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी।
यह ट्रेन रोजाना 356 km का सफर तय करेगी और जींद-सोनीपत के बीच दो राउंड-ट्रिप (आने-जाने की यात्रा) करेगी। हर एक तरफ की यात्रा 89 km की होगी। 10 कोच वाली इस ट्रेन में 682 सीटें हैं और कुल 2,600 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। हालांकि ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 120 kmph की अधिकतम स्पीड हासिल की थी, लेकिन रेगुलर सर्विस के दौरान इसकी अधिकतम ऑपरेशनल स्पीड 75 kmph होगी।
More Articles
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित