PM Modi on India victory Asia Cup: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में रविवार (28 सितंबर) को भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में खेल रही थी। इस जीत के साथ भारत ने 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
जंग के मैदान में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद अब क्रिकेट के मैदान में भी भारत ने पाकिस्तान को धो डाला। इस जीत की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम के जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम मंत्रियों ने सोशल मीडिया एक्स पर खुशी का इजहार किया और 'ऑपरेशन सिंदूर' का ज़िक्र कर टीम इंडिया को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का जिक्र करते हुए एक बड़ा पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही...जीता भारत, हमारे क्रिकेटरों को बधाई।"
भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा, "विजय तिलक, आज भारतीय क्रिकेट टीम ने सिर्फ एशिया कप फाइनल नहीं बल्कि बल्कि हर भारतीय का दिल जीत लिया. तिलक वर्मा और कुलदीप यादव के जबरदस्त प्रदर्शन ने इस विजय को ऐतिहासिक बना दिया।"
बार्डर से खेल के मैदान तक... चैंपियन थे, चैंपियन ही रहेंगें: मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर जीत को लेकर लिखा, "बेशक पाकिस्तान के साथ खेलना हमारा एजेंडा नहीं था,बल्कि पाकिस्तान को यह बताना था कि...ज़मीन से लेकर आसमान तक, सड़क से लेकर समुंदर तक, बार्डर से लेकर खेल के मैदान तक...हम चैंपियन थे और चैंपियन ही रहेंगें। बधाई हो मेरे शेरों, बधाई टीम इंडिया...।"
भारत हमेशा चैंपियन रहेगा: किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने लिखा, "पाकिस्तान को हारना ही था और भारत हमेशा चैंपियन रहेगा!" एक अन्य पोस्ट में रिजिजू ने लिखा, "पाकिस्तान ऐसे ही पंच का हकदार है।"
5 विकेट से जीता भारत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं 147 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही शुरुआती ओवरों में 3 विकेट गवां दिए। हालांकि, तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 2 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य का हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे जिन्होंने मुश्किल परिस्थिति में 53 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों से नाबाद 69 रन की जबरदस्त पारी खेली।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान