Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 125वां एपिसोड देशवासियों के लिए पेश किया। इस बार उन्होंने सामाजिक मुद्दों, खेलों और युवा प्रोत्साहन के कई पहलुओं पर चर्चा की।

Advertisement

प्राकृतिक आपदाओं और राहत कार्यों की सराहना

पीएम मोदी ने हाल ही में आए बाढ़ और भारी बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों का दुख पूरे देश का दुख है। साथ ही उन्होंने NDRF, SDRF और सुरक्षाबलों के राहत प्रयासों की तारीफ की।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में खेलों की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए दो बड़े खेल आयोजनों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। पहला, पुलवामा में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच और दूसरा, डल झील में खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, जिसमें 800 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने कहा, "खेलों से व्यक्ति ही नहीं, समाज भी खिलता है।"

UPSC उम्मीदवारों के लिए डिजिटल अवसर

सिविल सेवा परीक्षा में थोड़े अंतर से सफल न होने वाले युवाओं के लिए पीएम मोदी ने "प्रतिभा सेतु" प्लेटफॉर्म का जिक्र किया। यह पोर्टल उन्हें प्राइवेट सेक्टर से जोड़कर नए रोजगार और प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराएगा।

Advertisement

शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को अब जर्मनी के प्रशिक्षकों से अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने इसे देश के युवाओं के लिए नए अवसर के रूप में बताया।

विश्वकर्मा जयंती और 'विश्वकर्मा योजना'

प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर को मनाई जाने वाली विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और 'विश्वकर्मा योजना' की जानकारी साझा की। इस योजना के जरिए कारीगरों और शिल्पकारों को तकनीकी और वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Advertisement

ऑपरेशन पोलो और राष्ट्रीय एकता

पीएम मोदी ने ऑपरेशन पोलो का जिक्र करते हुए सरदार पटेल की भूमिका की सराहना की और हैदराबाद का भारत में विलय एक ऐतिहासिक कदम बताया।

विदेश दौरे पर पीएम मोदी

वर्तमान में पीएम मोदी SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन में हैं। इससे पहले वह जापान दौरे पर थे। इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं, जिस पर वैश्विक नजरें लगी हैं।