नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को का बजट पेश करेंगी। अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच इस साल बजट में कुछ बड़े एलान होने की उम्मीद है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से आम बजट पर सुझाव और विचार मांगे हैं। जी हां अब आप भी बजट 2020 को बनाने में भाग ले सकते हैं। जानकारी दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सभी लोगों से आने वाले बजट के लिए अपने सुझाव और आइडिया शेयर करने के लिए कहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बजट 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह भारत को विकास के रास्ते पर रखता है। आप बजट के लिए अपने सुझाव केंद्र सरकार के MyGov वेब पोर्टल पर बता सकते हैं। बजट 2020 : क्या बीमा सेक्टर की पूरी होगी मांग ये भी पढ़ें
MyGov ट्विटर हैंडल ने भी एक ट्वीट में कहा, 'आगामी सत्र में संसद में पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट 2020 के लिए वित्त मंत्रालय आपके सुझाव मांग रहा है। यहां पर आपको कई सारे क्षेत्र से जुड़े अपने मूल्यवान विचार साझा करने का मौका मिल रहा है। आप बजट में इनकम टैक्स, फाइनेंस, स्वास्थ्य, पर्यावरण, किसान, शिक्षा, जीएसटी, जल संरक्षण, एंटरपेन्योरशिप, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे पर अपने विचार को साझा कर सकते हैं। मोदी सरकार ने बजट पर आम आदमी के सुझाव सुनने का फैसला बजट की प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और समावेशी बनाने के लिए किया है। मोदी सरकार ने कहा है कि इस प्रक्रिया में जीवन के हर क्षेत्र से आने वाला व्यक्ति भाग ले सकता है।
आप अपने बजट को लेकर सुझाव और आइडिया https://www.mygov.in/ पर शेयर कर सकते हैं. आपको इस पोर्टल पर जाना है और "Activity: Discuss -Inviting Ideas and Suggestions for Union Budget 2020 - 2021" स्लाइड पर क्लिक करना है। एक पेज खुलेगा। अपने सुझाव को सब्मिट करने के लिए दो तरीके हैं। पहला, आप अपने बजट के सुझावों को सीधे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। इसके अलावा आप एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट अटैच कर सकते हैं। बजट के लिए अपने सुझाव देने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2020 है।
जानकारी दें कि वित्त मंत्रालय ने बजट के अपने सुझाव और उम्मीदें बताने के लिए कई हैशटैग के इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इन हैशटैग का आपको इस्तेमाल करना है:
#Finance, #Agriculture, #Health, #Farmers, #IncomeTax, #Education, #WaterConservation, #GST, #Employment, #Entrepreneurship, #Infrastructure, #Environment और #Railways
बता दें कि प्रधानमंत्री अक्सर विभिन्न मुद्दों पर लोगों से सुझाव मंगाते रहते हैं। उन्होंने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए भी विचार आमंत्रित किये थे। लोग रेडियो कार्यक्रम मन की बात के लिए भी प्रधानमंत्री को सुझाव भेजते हैं। जनवरी महीने की मन की बात के लिए भी प्रधानमंत्री ने लोगों से सुझाव मंगाए हैं। लोग टोल फ्री नंबर 1800117800 पर कॉल करके प्रधानमंत्री को अपने सुझाव भेज सकते हैं। लोगों के ये सुझाव पीएम के मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान