नयी दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सालाना सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मौजूदा कोरोना संकट के बीच उठाए गए कदमों और विश्वस स्तर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही कोरोना के कारण पटरी से उतर गई अर्थव्यवस्था को फिर से गति देने की उम्मीद भी जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी बजी इसलिए सरकार ने लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं। भारत की विकास गाथा पर भरोसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि भारतीय अर्थव्यवस्था उद्यमियों, फ्रंटलाइन वॉरियर्स और उद्योगपतियों के सहारे फिर से रफ्तार पकड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सरकार के हालिया प्रयासों को भी दोहराया।

Advertisement

बताया 5 'I' का महत्व
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इकोनॉमी को फिर से गति देने के लिए 5 'I' जरूरी हैं, जिनमें Investment, Inclusion, Infrastructure, Innovation, Intent शामिल हैं। पीएम ने एमएसएमई और किसानों में भरोसा जताते हुए कहा कि आज एक तरफ हमें अपने देशवासियों की जान बचानी है और दूसरी तरफ हमें देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करना है। इसमें, सीआईआई ने "गेटिंग ग्रोथ बैक" की बात शुरू की है और मैं इसके लिए भारतीय उद्योग के सभी लोगों को बधाई देता हूं। कोरोना के खिलाफ फिर से मजबूत अर्थव्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए सरकार ने तत्काल निर्णय लिया है। हमने ऐसे फैसले भी लिए हैं जो लंबे समय में देश की मदद करेंगे। पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के को सराहा, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

पीएम मोदी के संबोधन की अन्य बड़ी बातें :
- कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए फिर से मजबूत अर्थव्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक
- सरकार ने ऐसे फैसले लिए हैं जो लंबे समय में देश की सहायता करेंगे
- पीएम गरीब कल्याण योजना ने गरीबों को तुरंत लाभ देने में मदद की
- पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 74 करोड़ लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचा
- प्रवासी श्रमिको के लिए भी फ्री राशन पहुंचाया जा रहा है
- पूरी दुनिया एक भरोसेमंद साथी की तलाश में है
- हमारे पास देश में क्षमता, शक्ति और योग्यता तीनों हैं
- हमें ऐसे उत्पाद बनाने की जरूरत है जो 'मेड इन इंडिया' ही नहीं, बल्कि 'मेड फॉर द वर्ल्ड' हों

Advertisement