PM Kisan Yojana: देश के किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12वीं किस्त भेजी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस योजना की 13वीं किस्त किसानों के खातों में नही आई है। ऐसे में किसानों को इस बात की जानकारी होना आवश्यक है। कि उन्हें इस योजना की 13वीं किस्त मिलेगी या नहीं, अगर आप यह जानना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर एक काम करना होगा। इस योजना के पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से 6,000 रूपये की राशि सालाना दी जाती है। यह राशि किसानों के खातों में 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में भेजी जाती है। इस योजना के लाभ केवल किसानों को दिया जाता हैं। हालांकि जो किसान टैक्स पेयर है। उन्हें इस योजना का फायदा नहीं दिया जाता है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आप जानना चाहते है। कि पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त खाते में आएगी या नहीं, तो फिर इसको आप बेहद ही आसानी से पता कर सकते है। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको फॉर्मर कॉर्नर में कई सारे ऑप्शन दिखाई देगा। यह पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद आप यह पर आपको अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा।
इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और आपको सबमिट बटन का चयन करना होगा। आप जैसे ही सबमिट बटन का चयन करते है। इसके बाद आप स्क्रीन पर स्टेटस की जानकारी सामने ओपन हो जाएगी। यह पर अगर स्टेटस में यस लिखा है यानी आपको पैसे मिलेंगे, लेकिन अगर यह पर स्टेटस में नो लिखा हैं। इसका मतलब यह हैं कि आपको पीएम किसान की 13वीं किस्त नहीं मिलने वाली है।
जो इस योजना के लिए पात्र नहीं है। उन्हें पीएम किसान की 13वीं किस्त नहीं दी जाएगी, साथ ही उन किसान को भी इस योजना की 13वीं किस्त नहीं मिलने वाली है। जिसने ईकेवाईसी नहीं कराया है। इसके अलावा, अगर किसान ने आवेदन में कोई गलत जानकारी दी है, तो फिर इस वजह से भी पीएम किसान की 13वीं किस्त नहीं दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग