नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल यानी 1 फरवरी 2021 को संसद में बजट पेश किया था। इस बजट में कृषि सेक्टर के लिए ढेर सारे ऐलान थे, लेकिन इसमें पीएम किसान योजना का बजट घटा दिया गाय है। हालांकि बजट के पहले इस तरह की जानकारियां सामने आ रही थीं, पीएम किसान योजना के तहत किसानोंं को मिलने वाला पैसा बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इससे उलट बजट में इस स्कीम का फंड घटा दिया गया है। आइये जानते हैं कि इसका किसानों के लिए क्या मिलतब है।
पिछले साल पीएम किसान योजना के लिए जो बजट दिया गया था, कृषि मंत्रालय उसको पूरा खर्च नहीं कर पाया है। दूसरी तरफ सरकार को महामारी के चलते अपने खर्च को कई अन्य जगह पर बढ़ाना था। ऐसे में सरकार ने बजट में पीएम किसान योजना की राशि में कटौती कर ली है। बीते वित्तीय वर्ष के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।
वहीं कल पेश बजट में वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएम किसान योजना के लिए 65,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में कृषि मंत्रालय 65,000 करोड़ रुपये ही खर्च पाया है। यही वजह है कि बजट में इस बार इतना ही पैसा दोबारा ऐलाट किया गया है। हालांकि सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मिलने वाली राशि में कोई कटौती नहीं की है। किसानों को अभी भी सालाना 6000 रुपये मिलता रहेगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार ये 6,000 रुपये साल में 3 किस्तों के रूप में देती है। यह किस्ते हर 4 महीने में मिलती है। हर किस्त में किसान के बैंक खाते में 2,000 रुपये डाला जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग