PM Kisan 19th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। साल 2019 में इसकी शुरुआत के बाद से सरकार ने अलग-अलग किस्तों में धनराशि वितरित की करना शुरु किया था। अब किसान बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही उनके खातों में जमा हो जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छोटे किसानों को आवश्यक आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त इस दिन होगी जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने के प्रोसेस की निगरानी करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि उसी दिन लाभार्थियों तक धनराशि पहुंचना शुरू हो जाएगी।
इन किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त
इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्ट्रेशन है। किराए या पट्टे पर ली गई भूमि पर खेती करने वाले किसान इस वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। इस पहल का प्राथमिक लक्ष्य छोटे किसानों की वित्तीय स्थिरता और खेती की क्षमताओं में सुधार करके उन्हें सशक्त बनाना है।
2019 में शुरु हुई योजना
भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई इस योजना को छोटे किसानों को लगातार वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसका उद्देश्य उन्हें कृषि विकास को बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करना है। ऐसे में 18 किस्तों से धनराशि पात्र किसानों को सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी है। हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी की मदद से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाते हैं।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर