नयी दिल्ली। पीएम किसान योजना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पीएम किसान योजना की सातवीं योजना का पैसा फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकिये बहुत जल्द यानी 15 दिसंबर से सातवीं किस्त का पैसा किसानों के खातों में भेजा जाएगा। पहले पीएम किसान योजना की सातवीं किस्त का पैसा 1 दिसंबर से भेजा जाना था। ये कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब किसान तीन नये कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। पीएम किसान योजना मोदी सरकार के किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 2-2 हजार रु की 6 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।
बहुत जल्द सरकार करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2000 रु की सातवीं किस्त भेजेगी। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिलहाल सातवीं किस्त इसलिए रोकी गई है कि क्योंकि बहुत से ऐसे किसानों ने भी इस योजना के तहत पैसा लिया है जो पात्र नहीं थे। फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठाने वालों की बड़ी संख्या बताई जा रही है। सरकार ने ऐसे किसानों पर कार्रवाई भी की है।
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम किसान के लाभार्थियों की संख्या कुछ समय पहले तक करीब 11 करोड़ थी। मगर अब ये संख्या करीब 9.97 करोड़ रह गई। यानी सरकार ने करीब 1.03 किसानों को इस योजना का नामांकन रद्द कर दिया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिन जरूरी दस्तावेजों की जरूरत है सिटीजेनशिप सर्टिफिकेट, जमीन के कागज, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल शामिल हैं।
जिन राज्यों से बड़ी संख्या में गलत जानकारी देकर पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों का पता चला है उनमें तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, यूपी और महाराष्ट्र शामिल हैं। मगर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और ऐसे किसानों से पैसा वापस वसूलना शुरू कर दिया है। इस योजना का अहम नियम है कि केवल वे किसान ही लाभ ले सकते हैं जो टैक्स का भुगतान नहीं करते। मगर ऐसे बहुत से किसानों ने भी पीएम किसान योजना के तहत आवेदन करके पैसा हासिल किया है।
जैसा हमने बताया कि 1 करोड़ से ज्यादा किसानों का नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया है। ऐसे में यदि आप अपना नाम पीएम किसान की लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां होम पेज में मेन्यू पर जाएं, जहां आपको ‘Farmer Corner' दिखेगा। यहां क्लिक करें और नए पेज पर ‘Beneficiary list' पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी डिटेल दर्ज करें, जिसमें राज्य, जिला और ब्लॉक आदि शामिल होगा। ये डिटेल दर्ज करने के बाद आपको गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
जैसा कि आप जानते होंगे कि इस योजना के तहत साल तीन बार पैसा मिलता है। लाभार्थियों को 2-2 हजार रु की तीन किस्तें भेजी जाती हैं। इनमें पहली किस्त 1 दिसंबर और 31 मार्च के बीच भेजी जाती है। वहीं दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के दौरान ट्रांसफर की जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान