PM Kisan Samman Nidhi 17th Installment Credited: जिस पल का किसानों को लंबे समय से इंतजार था वह पल आ गया है। देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त भेज दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी किया है।

Advertisement

कई किसानों को यह पैसा मिल चुका है वहीं, कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं आप आसानी से चेक कर सकते हैं।

Advertisement

इतने रुपये की मिलती है आर्थिक मदद

इस योजना से किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत यह राशि 2000 - 2000 रुपये की तीन किश्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

पीएम किसान योजना का पैसा आपके खाते में आया या नहीं ऐसे करें चेक

Advertisement
  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुलेगा. यहां आपको Farmer's Corner पर क्लिक करना होगा।
  • आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे पर आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
  • स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • अब आपको अपना आधार नंबर को एंटर करना पड़ेगा।
  • फिर आपके नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, उसे फिल करना पड़ेगा।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Get Data पर क्लिक करना है।
  • अब आप स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी देख पाएंगे।

इस तरह आप चेक कर सकते हैं कि पीएम किसान योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। आपको बता दें कि जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, जेंडर आदि किसी तरह की गलती की थी उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं।

Advertisement

वहीं, जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपको इस योजना से ट्रांसफर हुए पैसे का मैसेज नहीं आया है तो घबराइए मत आप बैंक अकाउंट में पासबुक एंट्री करवा कर भी चेक कर सकते हैं।