PM Kisan 16th Kist Date: आपको बताते चलें कि भारत सरकार जल्दी ही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त किसानों के खातों में भेजने वाली है। लेकिन उससे पहले किसानों को अपनी ई-केवाईसी करना जरूरी है। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान निधि के तहत हर 4 महीने पर किस्त मिलती हैं। आपको बताते चलें कि इस बार किसानों को अपनी ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। क्योंकि अगर किसान अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उनको प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत मिलने वाली 2000 रुपए की रकम ट्रांसफर नहीं की जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।
जनवरी- फरवरी में आ सकती है किस्त
मिल रही जानकारी के मुताबिक इस महीने जनवरी से लेकर फरवरी 2024 तक प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की 16वीं किस्त आ सकती है। हालांकि अभी तक किसी भी खास तारीख के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछली बार की ही तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में 16वीं किस्त का पैसा भेजेंगे। एक जानकारी के मुताबिक इसमें 13 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लेकिन यह फायदा तभी मिल पाएगा जब उन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी करवाई हो।
केवाईसी करने के लिए ये हैं तरीके
आप चाहें तो पीएम किसान मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा अपने फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी ईकेवाईसी करवाई जा सकती है, इसके लिए आपको ओटीपी की जरूरत पड़ती है। इनमें से किसी भी विकल्प का इस्तेमाल करके आप बड़ी आसानी से अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन से ऐसी होगी ई-केवाईसी
आपके पास बढ़िया कैमरा वाला स्मार्टफोन है तो आप बड़ी ही आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी ई केवाईसी करवा सकते हैं। इसमें आपको अपने चेहरे की एक तस्वीर देनी पड़ेगी। इसके साथ आपको जरूरी डॉक्यूमेंट भी रखनी पड़ेंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज भी ले जाना जरूरी है।
कॉमन सर्विस सेंटर पर भी हो जाएगी ई-केवाईसी
जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि किसानों को इस 16वीं किस्त का फायदा तभी मिलेगा जब उन्होंने अपनी केवाईसी कराई हो। अगर आप चाहे तो कॉमन सर्विस सेंटर पर भी बड़ी आसानी से अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी ई-केवाईसी के अलावा रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। केंद्र पर मौजूद कर्मचारी इस पूरी प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे ताकि आप बिना किसी दिक्कत के इसे पूरा कर सके और प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत आने वाले पैसों का लाभ उठा सकें।
आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत किसानों को हर-चार महीने में 2000 रुपए जारी किए जाते हैं। यह राशि सालाना 6000 रु की है, जिसे तीन किस्तों में दिया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन पैसों को किसानों के खातों में ट्रांसफर करते हैं। आपको बता दें कि बजट 2023 24 में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मन निधि के तहत किसानों को 2.2 लाख करोड रुपए का ट्रांसफर किया था। ये पैसे करीब 11.4 करोड़ किसानों के खातों में जमा किए गए थे।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत