PhysicsWallah Share Price: एजुटेक सेक्टर की जानी-मानी कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) ने शेयर बाजार में अपना पहला कदम रख दिया और शुरुआत इतनी मजबूत रही कि निवेशकों का भरोसा साफ दिख गया। लिस्टिंग के पहले ही मिनट में शेयरों ने जबरदस्त उड़ान भरी और इश्यू प्राइस की तुलना में करीब 33% तक का प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।

Advertisement

लिस्ट होने के बाद शेयरों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली लेकिन कारोबारी सत्र के दूसरे दिन यानी 19 नवंबर को शेयर में हल्की बिकवाली देखने को मिल रही है।

Advertisement

आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल

आज ट्रेडिंग के दौरान फिजिक्सवाला के शेयर फोकस में बने हुए है। कंपनी के शेयर शुरूआती कारोबार में सुबह के 9:42 बजे तक 2.80% फिसलकर 150.85 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 155.20 रुपए पर क्लोज हुआ था। आज कंपनी के शेयर अपने ऑलटाइम हाई से करीब 12 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

ग्रे मार्केट में पहले से थी हलचल

लिस्टिंग से पहले ही फिजिक्सवाला आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में 14 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड करते दिख रहे थे। इससे अंदाजा लग गया था कि लिस्टिंग डे पर शेयर कुछ खास कर सकता है। हालांकि सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को सिर्फ 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, लेकिन लिस्टिंग पर मांग बढ़ती दिखाई दी।

11 नवंबर को खुला था IPO

कंपनी का IPO 11 नवंबर से 13 नवंबर तक खुला रहा। इस दौरान निवेशकों की प्रतिक्रिया मिड रेंज की रही, लेकिन लिस्टिंग ने इसकी कमी पूरी कर दी। इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी ने लगभग 3480 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान बनाया था। IPO दो हिस्सों में था।

Advertisement

3100 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू

380 करोड़ रुपए का OFS (ऑफर फॉर सेल)

फिनटेक और एडटेक सेक्टर की पिछली लिस्टिंग को देखते हुए इस इश्यू पर भी निवेशक काफ़ी नजर लगाए हुए थे।

कंपनी कहां खर्च करेगी IPO का पैसा?

फिजिक्सवाला ने साफ किया है कि जुटाई गई राशि को वे कई अहम प्रोजेक्ट्स पर खर्च करेंगे। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा कंपनी की ग्रोथ और एक्सपेंशन पर जाएगा।

Advertisement

मुख्य खर्च इस प्रकार होंगे-

ऑफलाइन लर्निंग सेंटर खोलने पर निवेश

रेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च

क्लाउड टेक्नोलॉजी और डिजिटल सर्विस को बेहतर बनाना

बड़े स्तर पर मार्केटिंग और ब्रांड बिल्डिंग

अन्य एडटेक कंपनियों या स्टार्टअप्स का अधिग्रहण

कंपनी के अनुसार, केवल मार्केटिंग पर ही लगभग 710 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जबकि 941 करोड़ रुपए नए अधिग्रहण के लिए सुरक्षित हैं। यानी PW अब सिर्फ ऑनलाइन मॉडल पर नहीं, बल्कि हाइब्रिड एजुकेशन मॉडल की तरफ बढ़ रही है।

Advertisement

निवेशकों के लिए क्या संदेश?

बाजार के जानकारों का मानना है कि फिजिक्सवाला की मजबूत लिस्टिंग से एडटेक सेक्टर को एक बार फिर नई ऊर्जा मिल सकती है, क्योंकि पिछले कुछ समय में कई स्टार्टअप्स की ग्रोथ धीमी हुई थी। हालांकि, कंपनी के लिए आगे की असली परीक्षा अब शुरू होती है क्या वह ऑफलाइन मॉडल को सफलतापूर्वक स्केल कर पाएगी? क्या अधिग्रहण कंपनी की लाभप्रदता बढ़ाएंगे?

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]