PhonePe Pincode App: आईपीओ बाउंड फिनटेक फर्म फोनपे का हाइपरलोकल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पिनकोड ऐप अब बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 24x7 दवा डिलीवरी सर्विस शुरू कर रहा है। इस सर्विस से यूजर्स किसी भी समय दवाओं का ऑर्डर दे सकते हैं और उन्हें कुछ ही मिनटों के अंदर मेडिकल स्टोर से दवाएं मिल सकती हैं।

Advertisement

यूजर्स को मिलते हैं कई फायदे

यूजर्स को इस सर्विस की मदद से 10 मिनट के अंदर दवाएं मिलती हैं।​ साथ ही,पिनकोड स्थानीय मेडिकल दुकानों से दवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे लोकल बिजनेस को बढ़ावा मिलता है।​ अगर आपके पास प्रिस्क्रिप्शन नहीं है, तो ऐप पर 'नो प्रिस्क्रिप्शन' ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद, एक योग्य डॉक्टर आपसे संपर्क करेगा और टेली-कंसल्टेशन के बाद डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन जारी करेगा।​ इसके अलावा डिलीवरी पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।​

Advertisement

पिनकोड ऐप के सीईओ ने दी ये जानकारी

पिनकोड ऐप के सीईओ विवेक लोचेब ने इस नई सर्विस के बारे में कहा, "पिनकोड का मकसद लोगों को बेहतर और आसान तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं देना है। साथ ही, हम चाहते हैं कि लोकल मेडिकल दुकानों को भी फायदा मिले। हमारी 10 मिनट में दवा पहुंचाने वाली सेवा से लोगों को जरूरी दवाएं बिना देर के मिल जाती हैं।"

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा, "हमारी सर्विस हर समय मौजूद है और अगर किसी के पास डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं है तो हम मुफ्त में डॉक्टर से बात करने की सुविधा भी देते हैं। इससे लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सर्विस आसानी से मिल रही हैं। हम इस तरह से न सिर्फ लोगों की मदद कर रहे हैं, बल्कि आसपास की मेडिकल दुकानों को डिजिटल दुनिया में मजबूत बना रहे हैं। इससे स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता है और भरोसेमंद मेडिकल स्टोर अपने इलाकों में जरूरी भूमिका निभाते रहते हैं।"

Advertisement

इस सर्विस को अन्य शहरों में भी बढ़ाने की तैयारी

पिनकोड का फोकस यूजर्स को दवा डिलीवरी सर्विस ऑफर करना है। साथ ही स्थानीय मेडिकल दुकानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है।​ कंपनी इस सर्विस को अन्य शहरों में भी बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का फायदा उठा सकें।​