नई द‍िल्‍ली: डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने फोनपे एटीएम लॉन्च करने की घोषणा की है। जिससे छोटे छोटे दुकानदारों के यहां नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी। बता दें गुरूवार को कंपनी ने कहा कि पहले छोटे पैमाने पर दिल्ली-एनसीआर में इसकी शुरूआत की गयी है। व्हाट्सएप से भी बुक होने लगे हैं हवाई टिकट, जानें सुविधा ये भी पढ़ें

Advertisement

एटीएम के रूप में कार्य करने में रहेगा सक्षम
नई सेवा पड़ोस के स्टोरों को कंपनी के ग्राहकों के लिए एटीएम के रूप में कार्य करने में सक्षम करेगा। बता दें कि इससे फोनपे एक ऐसी सेवा को बढ़ावा दे रहा है जो कि वास्तविक उपभोक्ता समस्या का समाधान करेगा। ग्राहकों को अक्सर अपने आसपास के क्षेत्र में बैंकिंग एटीएम की अनुपलब्धता या ख़राब पड़े एटीएम या नकदी की कमी के कारण असुविधा होती है। अब वैसे ग्राहक जिन्हें नकदी की जरूरत है वे केवल फोनपे ऐप के स्टोर टैब पर पास के दुकानों में उपलब्ध फोनपे एटीएम का पता कर सकते हैं। ऐप के 'निकासी' बटन पर क्लिक करने संबंधित दुकानदार को इच्छित राशि ट्रांसफर करनी होगी। राशि ट्रांसफर होने के बाद, व्यापारी ग्राहक को ट्रांसफर की गई राशि के बराबर नकद देगा।

Advertisement

नहीं देना होगा कोई शुल्‍क
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों या व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा उनके संबंधित बैंकों द्वारा निर्धारित सीमा के समान होगी। फोनपे के ऑफलाइन व्यापार विकास प्रमुख विवेक लोहचब ने कहा कि आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान को लोकतांत्रिक बनाने की उनकी सोच के अनुरूप दिल्ली /एनसीआर में फोनपे एटीएम सेवा शुरू की गयी है।

Advertisement