Philips Motion Sensor LED Bulb : बाजार में एक से बढ़कर नई-नई चीजें आ रही हैं। इसी कड़ी में अगर देखा जाए तो फिलिप्स ने एक शानदार एलईडी बल्व बाजार में लांच किया है। इस बल्व की खासियत है कि इसमें मोशन सेंसर लगा है। यानी यह बल्व किसी भी हरकत को पकड़ने पर अपने आप ही जल जाएगा। ऐसे में इस बल्व से घर की सुरक्षा को भी बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन और इंटरनेट की दुनिया में सब कुछ स्मार्ट होता जा रहा है. बात चाहे वॉच की हो या फिर घर में यूज होने वाली लाइट की. स्मार्ट और मोशन सेंसर वाली लाइट्स लोगों को काफी पसंद आती है. इस तरह की लाइट्स आपने रिजॉट या फिर होटल रूम्स में देखी होंगी. ये लाइट्स लोगों के मोशल के हिसाब से जलती हैं
कहां हो सकता है इसका इस्तेमाल
इस बल्व का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। जैसे अगर इसे सीढ़ियों के पास लगा दिया जाए तो यह सीढ़ी पर चढ़ने के पहले ही अपने आप जल जाएगा। वहीं अगर इसे अलमारी के पास लगा दिया जाए तो अलमारी खोलते ही यह अपने आप जल जाएगा। इससे अलमारी में कुछ खोजने या देखने में आसानी हो जाएगी। वहीं अगर इसे उन जगहों पर लगा दिया जाए, जहां से कोई घर के अंदर आ सकता है, तो किसी के घर के अंदर आते ही यह अपने आप जल जागए। ऐसे में अगर कोई रात में घर में घुसता है तो यह बल्व जाएगा और सबको पता चल जाएगा।
आइये जानते हैं इस एलईडी बल्व की कीमत
फिलिप्स ने इस बल्व को लांच किया है। कंपनी ने इसका दाम काफी अच्छा रखा है, जिससे हर व्यक्ति इसे खरीद सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह मोशन सेंसर एलईडी बल्व करीब 500 रुपये में मिल रहा है। वहीं यह बल्व दो के पैक में भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 868 रुपये रखी गई है।
जानिए इस एलईडी बल्व के बारे में
फिलिप्स का यह मोशन सेंसर एलईडी बल्व 9 वॉट का है। यह बल्ब बीआईएस के मानकों को पूरा करता है। यह आई कंफर्ट, मोशन सेंसर जैसी खूबियों के साथ आता है। इस बल्व के 6 मीटर की दूरी पर अगर कोई व्यक्ति आएगा तो यह अपने आप ही जलने लगेगा। इसके अलावा इस बल्व में एक और खूबी है कि यह व्यक्ति के जाने के एक मिनट के बाद बंद भी जाएगा। यानी बिजली की बर्बादी नहीं होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!