Pharma Stock; Multibagger Stock: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (12 सितंबर) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस बीच कई कंपनियों के शेयरों में भी भारी बढ़त दर्ज हुई। बाज़ार में इस उछाल के साथ फार्मा सेक्टर में कामकाज करने वाली एक कंपनी के शेयरों में बंपर बढ़त दर्ज हुई।

Advertisement

इस कंपनी के शेयरों में यह उछाल अगले हफ्ते डिविडेंड को लेकर स्टॉक के एक्स-डेट के तौर पर कारोबार करने से पहले देखी गई है। कंपनी ने हाल ही में अपने निवेशकों के लिए डिविड़ेंड का ऐलान किया था। हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह फार्मा सेक्टर में कामकाज करती है।

Advertisement

सबसे खास और बड़ी बात कि इस कंपनी के शेयर का भाव 50 रुपये से है। आज कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज हुई। इस उछाल के साथ स्टॉक 43.81 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sigachi Industries Ltd) है।

Advertisement

Sigachi Industries Share Price Today

खबर लिखे जाने तक दोपहर के 2:25 बजे स्टॉक बीएसई पर 14.93 फीसदी की बढ़त के साथ 43.71 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 60.38 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 30.54 रुपये है। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,651.13 करोड़ रुपये था।

Sigachi Industries Dividend Record Date

हैदराबाद स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज ने 4 सितंबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने डिविडेंड के लिए 16 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Advertisement

1 सितंबर को हुई अपनी वार्षिक आम बैठक में बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 प्रतिशत के डिविडेंड की सिफारिश की थी। कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 0.10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से कंपनी ने डिविडेंड देने की घोषणा की है। यानी पात्र निवेशकों को हर शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

Sigachi Industries Share Price History

हालिया तेजी के बावजूद स्टॉक पिछले एक साल में 22 प्रतिशत से अधिक नीचे कारोबार कर रहा है जबकि पिछले तीन महीनों में शेयर 24 प्रतिशत गिर चुका है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 37 फीसदी चढ़ा है। इससे पहले स्टॉक में अगस्त में 18 प्रतिशत, जुलाई में 22.5 प्रतिशत और जून में 7.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Advertisement

Sigachi Industries Q1 Results FY26

सिगाची इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 13.26 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ दर्ज किया था जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 15.03 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत कम है। प्रोफिटिबिलिटी में यह गिरावट ऑपरेशन से राजस्व में 23 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के बावजूद आई, जो एक साल पहले के 104.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.2 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]