नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड आम तौर पर दो तरह के होते हैं। इनमें डेब्ट और इक्विटी फंड शामिल हैं। डेब्ट फंड का पैसा बॉन्ड या सरकारी सिक्योरिटीज आदि में निवेश किया जाता है। जबकि इक्विटी स्कीम में पैसा शेयरों में निवेश किया जाता है। हालांकि डेब्ट फंड का कुछ हिस्सा इक्विटी में और इक्विटी फंड का कुछ हिस्सा डेब्ट ऑप्शन में निवेश किया जाता है। इक्विटी में एक खास कैटेगरी भी होती है, जिसे सेक्टोरल फंड कहा जाता है। ऐसी स्कीम का अधिकतर पैसा किसी विशेष सेक्टर के शेयरों में ही निवेश किया जाता है। जैसे कि यदि कोई फार्मा फंड है तो उसका अधिकतर पैसा फार्मा कंपनियों के शेयरों में ही निवेश किया जाएगा। जहां तक ऐसे फार्मा फंड्स का सवाल है तो इन्होंने रिटर्न देने के मामले में पिछले 1 साल में फार्मा शेयरों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां हम आपको ऐसे 5 फार्मा फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले 1 साल निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इन फंड्स के आगे भी मोटा मुनाफा कराने की उम्मीद है।
निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने पिछले 6 महीनों में 10.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न भी एफडी जैसे विकल्प के मुकाबले अधिक है। इस फंड के तीन महीनों का रिटर्न केवल 0.75 फीसदी है, मगर एक साल का रिटर्न धमाकेदार 75.04 फीसदी है। इस फंड को 5 जून 2004 को लॉन्च किया गया था।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फार्मा हेल्थकेयर एंड डायग्नोस्टिक्स फंड भी एक दमदार फंड है। इस फंड का पिछले 6 महीनों का रिटर्न रहा है 8.78 फीसदी। 6 महीनों में रिटर्न देने के मामले में यह निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड से पीछे है। मगर इसका एक साल का रिटर्न उससे ज्यादा है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न रहा है 80.30 फीसदी। यानी जिसने भी 2 लाख रु का निवेश किया होगा, उसे एक साल में 1.60 लाख रु का फायदा हुआ होगा।
एसबीआई हेल्थकेयर अपॉर्च्युनिटीज फंड का पिछले 6 महीनों का रिटर्न रहा है 10.29 फीसदी। सुरक्षा के लिहाज से ये एक अच्छा फंड है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार इस फंड ने एक साल में 70.50 फीसदी का भारी मुनाफा कराया है। असल में कोरोना काल में फार्मा सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रहा, जिसके चलते इन फंड्स ने बढ़िया रिटर्न दिया।
मिरे एसेट हेल्थकेयर फंड ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 8.43 फीसदी रिटर्न दिया है। मगर इसका एक साल का रिटर्न 75.87 फीसदी रहा है। 2 लाख रु के निवेश पर इस फंड से 1 साल में 1.50 लाख रु से ज्यादा का मुनाफा हुआ होता।
आखिर में बात करते हैं डीएसपी हेल्थकेयर फंड की। डीएसपी हेल्थकेयर फंड ने पिछले एक साल में निवेशकों को 76.98 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसके 6 महीनों का रिटर्न रहा है 9.18 फीसदी। बताए गए सभी फंड्स का 1 साल से कम का रिटर्न अच्छा नहीं रहा। मगर 1 साल की अवधि में सभी फंड्स ने तगड़ा रिटर्न दिया है। वैसे जानकार म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि में ही निवेश की सलाह देते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग