Petrol Price on 4 October: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी है. ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई. दरअसल, आशंका है कि इजराइल इसी हफ्ते ईरान के ऑयल इंडस्ट्री पर बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ सकता है. यही वजह है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का रेट इस हफ्ते करीब 7 फीसदी तक उछल चुका है.
क्रूड ऑयल प्राइसेज में उतार-चढ़ाव का असर सीधे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. आज शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को देश में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मार्च 2024 में बदलाव हुआ था.
बड़े शहरों में पेट्रोल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
बड़े शहरों में डीजल के भाव
शहर भाव (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
कब घटे हुए थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.
अन्य प्रमुख शहरों में फ्यूल रेट्स
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं फ्यूल रेट्स
देश में फ्यूल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
क्यों महंगा होता है पेट्रोल-डीजल के भाव?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित