Petrol Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में हलचल देखने को मिल रही. ऐसे में कच्चे तेल के भाव में किसी तरह की हलचल से सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर होती हैं, जोकि हर दिन फ्यूल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव गिरने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि मंगलवार यानी 6 अगस्त को भी फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.
क्रूड ऑयल में लौटी तेजी
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में आज तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. WTI क्रूड ऑयल भी मजबूती के साथ 74 डॉलर के लेवल के ऊपर कारोबार कर रहा है. आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते क्रूड ऑयल प्राइसेज पर असर देखने को मिल रहा है.
बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
बड़े शहरों में डीजल के रेट्स
शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13
अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
चेक करें फ्यूल रेट्स
पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
कब घटे हुए थे फ्यूल रेट्स?
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.
क्यों महंगा होता है पेट्रोल-डीजल के भाव?
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.
सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान