नई दिल्ली, अगस्त 12। कच्चे तेल की कीमत में विदेशी बाजार में बदलाव के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट्स गुरुवार को जारी किए गए है। तेल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
आईओसीएल के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, भारत का सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यह पर 84.10 पेट्रोल की कीमत बनी हुई है और डीजल के रेट 79.74 रूपये है अन्य किसी शहर में भी पेट्रोल की कीमत इतनी नही बदली है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये है। इधर कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की बात करे तो यह पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है और डीजल की कीमत 92.76 रुपये है। वही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है तो वहीं, डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।
पेट्रोल रांची में 99.84 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है और डीजल 94.65 रुपयेके दाम पर स्थिर हैं। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 107.24 रुपये में बिक रहा है और डीजल 94.02 रुपये में मिल रहा। जयपुर में 108.48 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल व 93.72 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।
विदेशी बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करती है। भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्रतिदिन अलग अलग शहरो की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की सूचना अपडेट करती हैं। हम आपको बता दे राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की कारण से विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग