नयी दिल्ली। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आज 25 जनवरी को भारत में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। मगर पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल के रेट 85.70 रु प्रति लीटर पर पहुंच गये हैं। मुंबई में पेट्रोल का रेट 90 रु प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 92.28 रु प्रति लीटर पर बिक रहा है। अन्य महानगरों की बात करें चेन्नई में पेट्रोल 88.29 रु और कोलकाता में 87.11 रु प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। मगर एक जगह ऐसी भी है जहां इस समय सिर्फ 1.46 रु प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल खरीदा सकता है। आइए जानते हैं कहां।
एक तरफ भारत में 90 रु से ज्यादा तक कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है। वहीं साउथ अमेरिका के एक देश वेनेजुएला में पेट्रोल का रेट सिर्फ 1.46 रु है। डॉलर में ये रेट केवल 0.02 डॉलर है। बता दें कि पाकिस्तान में भारत के मुकाबले पेट्रोल का रेट करीब 40-45 फीसदी सस्ता है। पाकिस्तान में पेट्रोल 49.87 रु प्रति लीटर के रेट बिक रहा है। ये रेट 18 जनवरी के हैं। भारत में तब से पेट्रोल की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं आया है।
अगर आपको दिल्ली या मुंबई जैसे महानगर में पेट्रोल के रेट ज्यादा लग रहे हैं तो फिर हॉन्ग-कॉन्ग के रेट आपको चौंका सकते हैं। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के अनुसार हॉन्ग-कॉन्ग में पेट्रोल का रेट डॉलर में 2.35 डॉलर प्रति लीटर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 172.66 रु होते हैं। अन्य देशों पर नजर डालें तो भूटान में 49.56 रु, चीन में 74.14 रु, नेपाल में 68.84 रु और श्रीलंका में 61.37 रु प्रति लीटर की दर पर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।
बांग्लादेश में भी भारत से ज्यादा सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। बांग्लादेश में प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 77.01 रु है। जिन देशों में भारत से सस्ता पेट्रोल मिल रहा है, वहां डीजल के दाम भी काफी कम हैं। मगर सवाल ये है कि आखिर भारत में ईंधन इतना महंगा क्यों है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।
भारत में पेट्रोल महंगा होने की वजह है अधिक टैक्स। ज्यादा टैक्स लगाए जाने की वजह से आम आदमी की जेब पर पेट्रोल के खर्च का बोझ भी ज्यादा पड़ता है। गौरतलब है कि राज्यों के हिसाब से टैक्स भी अलग-अलग होता है। असल में केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जिस पर राज्य सरकारें वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) लगा देती हैं। ये वैट भी अलग-अलग राज्य का अलग होता है। राजस्थान सरकार का वैट सबसे ज्यादा है। राजस्थान में पेट्रोल पर 38 फीसदी टैक्स वसूला जाता है।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग