Petrol Diesel Rates Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है. ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है. कच्चे तेल में जारी एक्शन से आम जनता की निगाहें पेट्रोल और डीजल के भाव पर है. इसलिए हर दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 बजे फ्यूल रेट्स जारी कर देती हैं. इसके मुताबिक गुरुवार 30 मई को दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. OMCs जैसे IOCL, BPCL और HPCL सुबह अपडेटेड रेट्स जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल के रेट्स में आखिरी बार बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

बड़े शहरों में पेट्रोल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76

Advertisement

बड़े शहरों में डीजल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट्स

  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

आखिरी बार कब बदले थे फ्यूल रेट्स?

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMC हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी करते हैं. इसके तहत पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी होती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए सस्ते हो गए हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.