Petrol Diesel Rate Today: कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते लगातार चौथे हफ्ते उछाल देखने को मिला. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल के प्राइस 86.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हो गा है. WTI क्रूड भी 83.50 डॉलर के लेवल पर है. दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों जोरदार तेजी से फ्यूल रेट्स अप्रैल के बाद सबसे महंगा है.

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी तरह के एक्शन के चलते निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर होती है, जोकि हर ताजा रेट्स जारी करती हैं. ऐसे में क्या क्रूड के भाव चढ़ने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव हो गया है? बता दें कि रविवार को फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19
चेन्नई 100.73

मेट्रो शहरों में डीजल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव

लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

आखिरी बार कब सस्ता हुए थे फ्यूल रेट्स?

IOCL, BPCL और HPCL रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल और डीजल के भाव रोजाना जारी होते हैं, जिसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक किया जा सकता है. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Advertisement

क्यों महंगा होता है पेट्रोल-डीजल के भाव?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.

Advertisement

सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.