Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रहा है. ब्याज दरों में कटौती समेत डिमांड की चिंताओं से कच्चे तेल लगातार तीसरे हफ्ते कमजोर हुआ. फिलहाल, ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीच फिसल गया है. कच्चे तेल में किसी भी तरह के एक्शन के चलते सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर है कि क्या क्रूड के भाव चढ़ने पर फ्यूल के रेट्स में बदलाव किया है? इसीलिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs जैसे IOCL, BPCL और HPCL रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. इसके तहत नए रेट्स सुबह 6 बजे जारी होते हैं. बता दें कि देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

मेट्रो शहरों में पेट्रोल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 104.19
कोलकाता 103.93
चेन्नई 100.73
नई दिल्ली 94.76

Advertisement

मेट्रो शहरों में डीजल के रेट्स

शहर रेट्स (₹/ली)
मुंबई 92.13
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
नई दिल्ली 87.66

देश के अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव

जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

मार्च में सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल

रोजाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फ्यूल प्राइसेज जारी करती हैं. इसके तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव हुए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल में 2-2 रुपए प्रति लीटर सस्ते किए गए. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

Advertisement

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल और डीजल के भाव हर दिन जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के ताजा रेट्स पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Advertisement

आखिर क्यों महंगा मिलता है फ्यूल?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.

Advertisement

सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.