Petrol Price on 27th July: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है. ऐसे में सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर हैं, जोकि रोजाना फ्यूल के ताजा भाव जारी करती हैं. तो क्या क्रूड के भाव में गिरावट से फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव हुआ है? बता दें कि शनिवार को इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

क्रूड ऑयल में आई गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बीते हफ्ते गिरावट दर्ज की जा रही, जोकि लगातार तीसरे हफ्ते टूटा है. ब्रेंट क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के पास है. WTI क्रूड ऑयल भी गिरकर 76 डॉलर के लेवल पर आ गया है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह चीन में कमजोर डिमांड है, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड खरीदार है.

Advertisement

मेट्रो सिटीज में पेट्रोल के भाव

शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19

मेट्रो सिटीज में डीजल के भाव

शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13

अन्य बड़े शहरों में फ्यूल के ताजा रेट्स

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स रोजाना सुबह जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल यानी IOCL के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Advertisement

इस साल कब घटे थे फ्यूल रेट्स?

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी करती हैं. बता दें कि दोनों की कीमतों में पिछली बार 14 मार्च, 2024 को बदलाव किए गए थे. इसके तहत पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. आप इसे घर बैठे भी चेक कर सकते हैं.

Advertisement

क्यों महंगा बिकता है पेट्रोल-डीजल?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसका कैलकुलेशन समझते हैं...एक लीटर का बेस प्राइस 55.46 रुपए रहा. भाड़ा पर खर्च 20 पैसे रहा. इसमें 19.90 रुपए की एक्साइज ड्यूटी जुड़ गई. फिर 3.77 रुपए का डीलर कमीशन भी जुड़ गया. इसके अलावा 15.39 रुपए का VAT लगा. इस लिहाज से पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए हो गया.

Advertisement

सरकारी कंपनी की ही वेबसाइट पर डीजल की कीमतों का गणित समझतें हैं...इसके बेस प्राइस 56.20 रुपए है. इसमें भाड़ा खर्च 22 पैसे लगा. एक्साइज ड्यूटी 15.80 रुपए लगा. फिर औसत डीलर कमीशन 2.58 रुपए हुआ. आगे 12.82 रुपए का VAT लग गया. इस लिहाज से ग्राहकों को एक लीटर डीजल 87.62 रुपए का मिलता है.