Petrol Price on 26th July: ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. ऐसे में सबकी निगाहें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs पर हैं, जोकि रोजाना फ्यूल के ताजा भाव जारी करती हैं. तो क्या क्रूड के भाव आज 26 जुलाई बढ़ोतरी से फ्यूल रेट्स में कोई बदलाव हुआ है? बता दें कि शुक्रवार इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल की भाव में बदलाव इसी साल के मार्च महीने में हुआ था.

Advertisement

क्रूड ऑयल में निचले स्तरों से रिकवरी

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज मजबूती दर्ज की जा रही. ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. कीमतों में 1.5 महीने का सबसे निचले स्तर रिकवरी देखने को मिल रही है. WTI क्रूड ऑयल भी गिरकर 78.5 डॉलर के लेवल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह मजबूत अमेरिकी GDP आंकड़े हैं. हालांकि, एशियाई ट्रिगर्स से बढ़त दायरे में ही है.

Advertisement

मेट्रो सिटीज में पेट्रोल के भाव

शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 94.76
चेन्नई 100.73
कोलकाता 103.93
मुंबई 104.19

मेट्रो सिटीज में डीजल के भाव

शहर भाव(₹/ली)
नई दिल्ली 87.66
कोलकाता 90.74
चेन्नई 92.32
मुंबई 92.13

अन्य बड़े शहरों में फ्यूल के ताजा रेट्स

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपए प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपए प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपए प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपए प्रति लीटर

Advertisement

घर बैठे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स रोजाना सुबह जारी होते हैं. इसे आसानी से अपने शहर में बैठे चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक SMS भेजना होगा. उदाहरण के तौर पर इंडियन ऑयल यानी IOCL के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं. BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.